गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड: 40 के पार पहुंचा पारा, लू के थपेड़ों से लोग परेशान, बाजार में पसरा रहा सन्नाटा
Saharanpur News : सहारनपुर में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जनपद में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं, जिस वजह से बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।
विस्तार
पारा चढ़ने के साथ गर्मी पसीने छुड़ा रही है। सहारनपुर जनपद में सोमवार का दिन इस सीजन का अभी तक का सबसे गर्म दिन रहा, जिसमें अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिन में तापमान के और बढ़ने का अनुमान है।
जनपद में कई दिन से धूप और लू का प्रकोप बना हुआ है। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान कर रखा है। तापमान भी लगातार 38 से 39 के बीच बना हुआ था, लेकिन सोमवार को अधिकतम तापमान इस बार के अधिकतम स्तर पर 40.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोपहर में सड़कों पर निकलना तक मुश्किल रहा।
गर्मी के साथ लू ने लोगों को परेशान किया। दोपहर में लोग जरूरी काम के लिए ही मुंह पर कपड़ा लपेटकर निकले। गर्मी के कारण दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा छाया रहा, जबकि शाम के समय बाजार गुलजार हो गए। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है, जो सोमवार को 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी की वजह से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिन में तापमान के और बढ़ने का अनुमान जताया गया है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: किसानों ने सड़क पर लगाया जाम, प्रदर्शन, मुजफ्फरनगर में पकड़ा गया फर्जी दरोगा
बृहस्पतिवार तक बादल छाने की संभावना
जिस तरह से गर्मी के तेवर बढ़े हुए हैं। उससे अनुमान है कि जनपद में बृहस्पतिवार तक बादल छा सकते हैं। मौसम वैधशाला के प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि बृहस्पतिवार के बाद दो से तीन दिन तब बादलों का असर रहने के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Meerut: छोटे भाई को ठेले पर लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचा युवक, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
बीते सात दिन का तापमान
तिथि न्यूनतम अधिकतम
22 मई 22.8 40.3
21 मई 22.2 38.5
20 मई 21.3 37.5
19 मई 22 35
18 मई 20.6 38.8
17 मई 22.3 39.5
16 मई 23.1 39.2