फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Young man reached SSP office with younger brother on handcart, made allegations against police

Meerut: छोटे भाई को ठेले पर लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचा युवक, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 22 May 2023 01:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 22 May 2023 01:19 PM IST
सार

मेरठ के लिसाड़ीगेट निवासी एक युवक अपने छोटे भाई को ठेले पर लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचा। उसने पुलिस के प्रति नाराजगी जताते हुए गंभीर आरोप लगाए और अधिकारियों से शिकायत की। 

विज्ञापन
Meerut: Young man reached SSP office with younger brother on handcart, made allegations against police
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ीगेट के श्यामनगर का रहने वाला युवक अपने छोटे भाई को ठेले पर लेकर सोमवार एसएसपी कार्यालय पहुंचा। पीड़ित का आरोप है कि उसके भाई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए दबंगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने उसके भाई को न तो उपचार के लिए भेजा और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की। पीड़ित ने एसएसपी दफ्तर पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


पुलिस मुताबिक 20 फुटा रोड श्यामनगर निवासी नईम का आरोप है कि दो दिन पूर्व उसके छोटे भाई तालिब ने पड़ोस के रहने वाले समीर का कबूतर पकड़ लिया था। इसी बात से रंजिश रखते हुए समीर ने अपने दबंग साथियों के साथ मिलकर उसके छोटे भाई तालिब पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Rs 2000 Note Withdrawn: काला धन खपाने गुलाबी नोटों को लोग ऐसे लगा रहे ठिकाने, ज्वैलर्स को हो रहा तगड़ा मुनाफा
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित नईम का आरोप है कि जब वह अपने भाई को लेकर लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र श्यामनगर स्थित पिल्लोखड़ी चौकी पर पहुंचा तो पुलिस ने न तो उसके भाई को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा और न हीं आरोपियों पर कार्रवाई की।

उपचार न मिलने के कारण तालिब की हालत गंभीर हो गई। तालिब के बड़े भाई नईम का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के नाम पर टरका रही है। उधर, एसएसपी ऑफिस पर फरियादियों की शिकायत सुन रहे एसएसपी ने सीओ कोतवाली को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed