फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   mask finished

कोरोना का खौफ, सैनिटाइजर और मॉस्क बाजार से गायब

Tue, 17 Mar 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
mask finished
बड़गांव।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए लोग जहां मॉस्क और हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं स्थिति ये कि बाजारों में एकाएक इनकी मांग भी बढ़ गई है। कस्बे के कई प्रमुख मेडिकल स्वामियों के पास मास्क और सैनिटाइजर का टोटा हो गया। मेडिकल स्टोरों से मास्क पूरी तरह बाजार से गायब हैं।

दरअसल कोरोना वायरस को लेकर विशेषज्ञों की ओर से विशेष सलाह दी जा रही है कि दिन में कई बार-बार हाथ धोएं और सफाई रखें। ऐसे में हैंड सैनिटाइजर का उपयोग बढ़ गया है। वहीं कुछ लोग अब मास्क भी लगाकर चल रहे हैं। अस्पतालों में जहां तमाम डॉक्टर-कर्मचारी मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं तो अब आमजन में भी जागरूकता बढ़ रही है। हालांकि, आम दिनों की तुलना में अब एकाएक मास्क और सेनिटाइजर की मांग देहात क्षेत्र में भी बढ़ने लगी है। सिंह मेडिकल स्टोर के संचालक यशपाल सिंह, जनता मेडिकल स्टोर स्वामी मुनेश सिंह आदि ने बताया कि वह एक-एक दिन में सैकड़ों मॉस्क बिक्री कर चुके हैं। वहीं, एन 95 मॉस्क अब बाजारों में भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़गांव के प्रभारी डॉ. अनुज कुमार चौहान ने कहा आम आदमी को मॉस्क लगाने की जरूरत नहीं है। जो इन्फैकटिड है उसे मॉस्क लगाना जरूरी है, इसमें केवल सावधानी बरतना ही मुख्य उद्देश्य है। दिन में कई बार हाथ अच्छी तरह से धोये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed