{"_id":"69614c9054a05b5e69009f14","slug":"married-womans-death-husband-accused-of-murder-arrested-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-166900-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विवाहिता की मौत, हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विवाहिता की मौत, हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार
Sat, 10 Jan 2026 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
पुवांरका। थाना कोतवाली देहात के गांव सलेमपुर भूखड़ी में नवविवाहिता राधा (24) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की डेढ़ माह पूर्व ही शादी हुई थी। मृतका के पिता ने अपने दामाद पर बेटी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना बेहट क्षेत्र के गांव लोधीपुर निवासी नाथीराम की बेटी राधा की शादी डेढ़ माह पूर्व कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सलेमपुर भूखड़ी निवासी सुजीत के साथ हुई थी।
आरोप है कि राधा के ससुराल वाले शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित कर रहे थे। वह दहेज में कार व ढाई लाख रुपये की मांग कर रहे थे। राधा के परिजनों के अनुसार मांग पूरी नहीं होने के कारण ससुरालियों ने बृहस्पतिवार रात राधा की गला घोंटकर हत्या कर दी। सूचना के बाद जब वह बेटी की ससुराल पहुंचे तो वह मृत हालत में पड़ी थी। उसके गले व पेट पर चोट के निशान थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
मायके पक्ष का कहना है कि राधा का पति सुजीत कोई काम नहीं करता था। शादी के बाद से ही वह राधा के साथ मारपीट करता था। राधा ने कई बार इसकी शिकायत भी की थी। वहीं, शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद राधा के परिजन शव को अपने साथ गांव ले गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।