फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Married woman's death, report on seven including husband

गागलहेडी विवाहिता की मौत

Sat, 05 Sep 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Married woman's death, report on seven including husband
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। गांव हसनपुर में एक 35 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालियों ने आनन फानन में शव का अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया तो मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शमशान घाट से शव को कब्जे में ले लिया। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति सहित सात ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना देहात कोतवाली के गांव ज्ञानागढ़ निवासी मृतका के पिता चंद्र सिंह ने थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री रुसा का विवाह 15 वर्ष पूर्व गांव हसनपुर निवासी नरेश पुत्र मायाराम से हुआ था। शादी के बाद से ही रूसा को ससुराल वाले कम दहेज लाने के लिये प्रताड़ित करते रहे। शनिवार को उन्हें सूचना मिली की रुसा की मौत हो गई है। जब वे वहां पहुंचे तो रुसा के ससुराल वाले उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी में लगे थे। उन्होंने मामले की सूचना गागलहेडी पुलिस को दी। पुलिस ने शमशान घाट पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान ससुराली मौके से फरार हो गए। मृतका के पिता ने पति नरेश, ससुर मायाराम, सास चंपा सहित सात ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed