{"_id":"66887a1048b2f0742d0cc484","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-126837-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Sat, 06 Jul 2024 04:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 06 Jul 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
नकुड़। कस्बा अंबेहटा के गांव कैंडल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि फंदा लगाकर मौत के घाट उतारा गया है। पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव भैरमऊ निवासी रवि कुमार पुत्र मोहकम ने कोतवाली में दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उसकी बहन मोनी (24) की शादी करीब दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव कैंडल निवासी सचिन पुत्र मांगेराम के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया था। आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद ही मोनी के ससुराल वाले दहेज को लेकर परेशान करने लगे थे। तीन जुलाई मोनी ने रोते हुए बताया कि उसकी ससुराल वाले एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
बृहस्पतिवार शाम सूचना मिली कि मोनी की मौत हो गई है। जब वह मौके पर पहुंचे तो शव जमीन पर रखा हुआ था। आरोप लगाया कि मोनी की फंदा लगाकर हत्या की गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति सचिन, ससुर मांगेराम, सास मुन्नी, जेठ बिरम व जेठानी मीनाक्षी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतका की एक नौ माह की बच्ची है।
विज्ञापन
वर्जन
मृतका की गर्दन पर निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों को भी जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।
- एसएन वैभव पांडे, सीओ