Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Markets are ready for Dhanteras today; an auspicious time for shopping begins at 10:30 AM and continues throughout the day.

Saharanpur News: धनतेरस पर आज, बाजार तैयार, सुबह 10.30 बजे से पूरे दिन खरीदारी का मुहूर्त

Fri, 06 Nov 2026 01:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 06 Nov 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Markets are ready for Dhanteras today; an auspicious time for shopping begins at 10:30 AM and continues throughout the day.
सहारनपुर। धनतेरस शुक्रवार यानी आज मनाई जाएगी। इसके लिए बाजार और आमजन पूरी तरह से तैयार है। इस बार पूरे दिन खरीदारी के लिए मुहूर्त हैं। धनतेरस पर वाहन, कपड़ा, सराफा, सजावटी सामान के बाजार पूरी तरह से तैयार है। पंडित अमित चतुर्वेदी ने बताया कि सुबह 10.30 से अगले दिन सुबह 6.37 बजे तक खरीदारी शुभ है। धनतेरस के पर्व पर पूजा का मुहूर्त शाम 6.02 बजे से शाम 7.57 बजे तक हैं।
विज्ञापन

वाहन बाजार में दोपहिया और चार पहिया वाहनों की डिलिवरी को लेकर खरीदारों में खासा उत्साह है तो सराफा बाजार में सोने-चांदी के हल्के गहनों, सिक्कों और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की मांग है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियों की ओर से फाइनेंस और एक्सचेंज जैसी सुविधाओं की जानकारी भी दी जा रही है। धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ मानने की परंपरा के चलते सराफा बाजार में भी विशेष तैयारियां हैं। इस बार भारी गहनों के बजाय हल्के और आकर्षक डिजाइन वाले आभूषण ग्राहकों की पसंद बने हुए हैं। कम वजन में बेहतर डिजाइन मिलने के कारण चेन, अंगूठी, टॉप्स, पेंडेंट और छोटे सेट की ओर ग्राहकों का रुझान है। इसके अलावा चांदी के सिक्कों के साथ इस बार भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की छोटी मूर्तियों की मांग अधिक है।
विज्ञापन


बोले कारोबारी
- लिंक रोड स्थित वाहन शोरूम के स्वामी शंकर कपिल ने बताया कि धनतेरस पर वाहन खरीदने को लेकर ग्राहकों में उत्साह रहता है। इस बार भी ग्राहकों की रुचि देखने को मिल रही है। धनतेरस पर 40 वाहनों की डिलिवरी बुक है। कई ग्राहक साथ-साथ भी मनपसंद वाहन साथ ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिल्ली रोड स्थित सराफा शोरूम के मालिक अंकित जैन ने बताया कि धनतेरस पर ग्राहक अपनी सुविधा और बजट के अनुसार सोने-चांदी की खरीदारी कर रहे हैं। इस बार हल्के वजन के गहनों में डिजाइन पहली पसंद बने हुए हैं।
- सराफा कारोबारी अभिनव जैन ने बताया कि धनतेरस पर खरीदारी के लिए ग्राहक पहले से ही गहनों की डिजाइन पसंद कर रहे हैं। इस बार चांदी के सिक्कों के साथ भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्तियां भी खरीदी जा रही है। त्योहार को देखते हुए दुकानों पर विभिन्न डिजाइन और बजट के विकल्प रखे गए हैं।

- इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी सुशील कालरा ने रसोई में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के साथ टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन की भी खरीदारी की जा रही है। कंपनियों ने विभिन्न ऑफर भी रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed