फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Market ready, buyers did not meet on the first day

बाजार तैयार, पहले दिन नहीं मिले खरीदार

Sun, 02 Jul 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारानपुर Updated Sun, 02 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
Market ready, buyers did not meet on the first day
खाली पड़ा कोर्ट रोड स्थित ज्वैलर्स का शोरूम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जीएसटी को लेकर एक दिन पहले बंद का असर भले ही शुक्रवार को नहीं दिखाई दिया, मगर शनिवार को बाजार खुलने के साथ ही यहां सन्नाटा जरूर रहा। जीएसटी लागू होने के पहले दिन सहारनपुर का कारोबार पूरी तरह बंद रहा।
विज्ञापन


आलम यह रहा कि शोरूम में ग्राहकों ने रुख तक नहीं किया और पूरा दिन व्यापारियों के इंतजार ही बीत गया। उधर, उपभोक्ता भी टैक्स स्लैब को लेकर असमंजस में ही रहा। उधर, अब तक व्यापारियों को पूरी तरह प्रशिक्षण नही मिल पाने के कारण वहां भी शंकाएं बढ़ती जा रही हैं।  
विज्ञापन

   
अंबाला रोड स्थित इलेक्ट्रानिक शोरूम पर आम दिनों में भीड़ लगी रहती थी और औसतन 20-30 आइटम की बिक्री होती थी। मगर, शनिवार को पूरे दिन में केवल दो लोग ही पूछताछ के लिए आए। वह भी सामान लेने से थोड़ा कतराते ही रहे। ऐसा ही हाल रायवाला के कपड़े की दुकानों पर भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, असमंजस के चलते दवा कारोबार में पहले दिन किल्लत का पूरा असर दिखाई दिया। ज्यादातर दवाएं बाजार में अब भी उपलब्ध नहीं रही। रायवाला मार्केट के कपड़ा कारोबारी राधेश्याम नारंग का कहना है कि जीएसटी को लेकर नो व्यापारी सहमत है और ना ही ग्राहक।

सरकार विभागों ने इसका प्रचार प्रसार नहीं किया और यही कारण है कि लोग असमंजस में हैं। मोटरसाइकिल शोरुम के मालिक अजय वर्मा बताते हैं कि जीएसटी के चलते बाइक और स्कूटर की कीमतें कम हो गई हैं।

शनिवार को अवकाश के चलते बाजार बंद रहा था और रविवार को हमें उम्मीद है कि औसत से ज्यादा ग्राहक आएंगे। उधर, इसी तरह रोजमर्रा की जरूरतों के कुछ सामानों की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव हो रहा है। 

जीएसटी के चलते होटल और रेस्टोरेंट में खाना मंहगा हो गया है, मगर इसका असर पहले दिन नहीं दिखाई दिया। हालांकि माना जा रहा है कि वीकेंड के चलते लोग रेस्टोरेंट में पहुंचे और आगे इसका असर दिखाई दे।

घंटाघर स्थित रेस्टोरेंट के संचालक लवलीन ने बताया कि 75 लाख रुपये से कम के सालाना टर्नओवर वाले रेस्तरांओं पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगना है। इससे भोजन करना पहले से थोड़ा सस्ता होगा।


दूसरी ओर, बिना एयर कंडीशनवाले रेस्तराओं में भोजन करना थोड़ा महंगा पड़ेगा क्योंकि पहले इन पर 6 प्रतिशत वैट लगता था, लेकिन अब जीएसटी की दर 12 प्रतिशत हो जाएगी। जहां तक बात एयर-कंडीशन वाले रेस्तरांओं की है तो यहां भी भोजन थोड़ा महंगा होने का ही अनुमान है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां 18 प्रतिशत जीएसटी देना होगा।      
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed