फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Many government employees including the absconding accused on the police radar

पुलिस की रडार पर फरार आरोपियों सहित कई सरकारी कर्मचारी

Tue, 14 Dec 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Many government employees including the absconding accused on the police radar
सहारनपुर। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की पाइप लाइन में सेंधमारी कर डीजल व पेट्रोल चोरी करने के मामले में कई नाम सामने आए हैं। इनमें कुछ सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं, जबकि मुजफ्फरनगर के पूर्ति विभाग के कर्मचारी श्रीराम कन्नौजिया को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जो भोपा के पेट्रोल पंप संचालक से 30 हजार रुपये महीना लेता था। बुधवार को पुलिस आरोपी कर्मचारी को कोर्ट में पेेश करेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को एसओजी और थाना सरसावा पुलिस टीमों ने उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में फरार 13 आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी है, लेकिन कोई भी आरोपी गिरफ्त में नहीं आ सका है।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने मुजफ्फरनगर जिला पूर्ति विभाग के कर्मचारी श्रीराम कन्नौजिया को एफआईआर में नामजद किया है, जिसको पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि बुधवार को आरोपी कर्मचारी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी से पूछताछ के आधार पर कई अहम सुराग मिले हैं। एसएसपी का कहना है कि श्रीराम कन्नौजिया भोपा में चोरी का डीजल-पेट्रोल बेचने वाले पेट्रोल पंप संचालक से 30 हजार रुपये महीना लेता था। जांच में पता चला है कि आरोपी मुजफ्फरनगर के पूर्ति विभाग के एक बड़े अधिकारी की गाड़ी भी चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी का कहना है कि पुलिस की तफ्तीश तेजी से आगे बढ़ रही है। फरार आरोपियों के अलावा भी कई नाम सामने आए हैं, जिनमें सरकारी कर्मचारी व अधिकारी भी शामिल हैं। पुलिस एक-एक हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। मामले में संलिप्तता होने पर आरोपियों को नामजद किया जाएगा।
आरोपी हो चुका है सेवानिवृत्त
सहारनपुर। मुजफ्फरनगर के डीएसओ बीके शुक्ला ने बताया कि आरोपी श्रीराम कन्नौजिया कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था, जो जून में सेवानिवृत्त हो चुका है।

यह था मामला
आईओसीएल की पाइप लाइन से डीजल व पेट्रोल चोरी करने की घटनाएं लगातार हो रही थी। जिले में गागलहेड़ी, सरसावा और देहात कोतवाली क्षेत्र में घटनाएं हुई। रविवार को सहारनपुर एसओजी व थाना सरसावा पुलिस ने शुभम निवासी गांव सांपली, गुरमीत उर्फ काला, अजय निवासीगण सहजवा कोतवाली रामपुर मनिहारान, संदीप निवासी बांव बोड्ढा थाना छपरौली बागपत, भूपेंद्र सिंह निवासी गांव भूरा कंडेला जनपद शामली, शुभम निवासी मोल्हड़ निवासी गांव ढाढेकी कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार, उदित कुमार निवासी गांव भोपा मुजफ्फरनगर को पकड़ा था। इनमें गैंग लीडर संदीप है, जिसने पुलिस को बताया था कि हरियाणा के पानीपत रिफाइनरी से सहारनपुर के रास्ते उत्तराखंड जा रही पेट्रोलियम पदार्थ की पाइप लाइन में सेंधमारी कर एक करोड़ से एक अधिक डीजल व पेट्रोल चोरी कर चुके हैं। चोरी के तेल को वह भोपा मुजफ्फरनगर में उदित कुमार के पेट्रोल पंप पर बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed