{"_id":"5eda88308ebc3e90a83338c7","slug":"many-colonies-lost-their-hours-saharanpur-news-mrt4850284156","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई कालोनियों में घंटों बत्ती रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई कालोनियों में घंटों बत्ती रही गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शहर में बृहस्पतिवार रात में तेज हवा और बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली के साथ ही कुछ जगहों पर पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई।
जैन बाग बिजलीघर से जुड़ी विद्युत लाइन में कई जगहों पर फाल्ट आने के कारण शहर के कई बड़े इलाकों रायवाला, रानी बाजार, वर्धमान कालोनी, महावीर कालोनी, गांधी नगर, जैन बाग, चिलकाना रोड सहित अन्य क्षेत्रों में रात 12 बजे से शुक्रवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा खलासी लाइन, शारदानगर, दर्पण टॉकीज क्षेत्र सहित कुछ अन्य इलाकों में ट्रिपिंग के कारण बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित होती रही। शहर के कुछ अन्य हिस्सों में भी रात में बिजली आपूर्ति सुचारु न होने की सूचनाएं आती रहीं। इस बारे में विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि जैन बाग बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में फाल्ट के कारण अधिक परेशानी रही। हालांकि बाकी जगहों पर आपूर्ति में इतनी परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि शहर में जिन क्षेत्रों में फाल्ट और ट्रिपिंग की सूचनाएं मिलीं, वहां आपूर्ति को अब सुुचारु करा दी गई है।