फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   man shot dead in saharanpur in a minor dispute

अपराधी बेखौफ: सहारनपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, सामने आई ये वजह

Thu, 24 Mar 2022 05:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 24 Mar 2022 05:05 PM IST
सार

सहारनपुर के नकुड थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के भाई ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। 

विज्ञापन
man shot dead in saharanpur in a minor dispute
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं मृतक के भाई ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जनपद के नकुड थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर जट में युवक नगेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के बड़े भाई ने पड़ोसी गांव के दो लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बतायी जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: MLC Elections: चौधरी जयंत सिंह ने मेरठ में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा- एमएलसी चुनाव नामांकन में सरकार का दिखा नंगा नाच
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव फतेहपुर निवासी हरेंद्र पुत्र मोहकम सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका छोटा भाई नगेंद्र (30)  बुधवार की बुधवार रात तरह खाना खाकर बैठक में सो रहा था। 

रात्रि करीब पौने बारह बजे बाहर से फायरिंग की आवाज सुनाई दी तो उसने व उसकी मां ने घर से बाहर आकर देखा तो तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर भाग रहे थे। जिनमें से दो को उसकी मां ने पहचान लिया। 


उन्होंने बैठक में जाकर देखा तो नगेंद्र का शव पड़ा था। जिसके सिर में गोली मारी गई थी। फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने छानबीन कर सुबह को शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मृतक के बड़े भाई ने दो लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। कोतवाल नरेश कुमार ने बताया कि मृतक के सिर में गोली लगी है। तहरीर के आधार पर अमन पुत्र सुभाष व विक्रांत पुत्र रूपेश निवासी गांव रोशनपुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed