{"_id":"5775729d4f1c1bd42c79a8fd","slug":"make-gandhinagar-precedent","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधीनगर बना खुले में शौच मुक्त गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधीनगर बना खुले में शौच मुक्त गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
village
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के गंगोह में आखिरकार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मेहनत रंग लाई और खुले में शौच जा रहे 58 परिवारों द्वारा शौचालय बनवाने के बाद ब्लाक का गांव गांधीनगर पूर्ण रूप से खुले में शौच से मुक्त हो गया।
इस अवसर पर गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके बाद ग्राम गौरव यात्रा निकाली गई। गंगोह के गांव गांधीनगर में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ दीपक मीणा ने कहा कि इसका श्रेय गांव की निगरानी टीम में शामिल महिलाओं, युवतियों, बच्चों, नोडल अधिकारी डा. अनवर अंसारी
और इस कार्य में सहयोग करने वाले जनप्रतिनिधियों की मेहनत को जाता है। डीपीआरओ अमरजीत सिंह ने इन लोगों और अभियान में जुटे अधिकारियों ने सुबह जल्दी उठकर खुले में शौच जा रहे लोगों को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराया और अपने घरों में शौचालय बनवाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
तभी आज गांव गांधीनगर जनपद में दूसरे खुले में शौच मुक्त गांव होने का गौरव प्राप्त कर सका है। विधायक प्रदीप चौधरी ने ग्राम वासियों को इस गौरव को प्राप्त करने की बधाई देते हुए इसे बनाए रखने की अपील की गई।
उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद अन्य ग्रामों के प्रधानों और लोगों से अपने गांवों को भी इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। इस दौरान ग्रामीणों ने दूषित पेयजल की समस्या उठाते हुए गांव में टंकी के निर्माण की मांग की।
विधायक ने उन्हं समाधान के प्रयास का आश्वासन दिया। डा. अनवर अंसारी, प्रेमचंद सैनी, सपा के गंगोह विधान सभा प्रत्याशी चौधरी रूद्रसैन आदि ने भी संबोधित किया। संचालन जिला समन्वयक देव भास्कर पांडेय ने किया। इसके बाद गांव में ग्राम गौरव यात्रा निकाली गई।
कार्यवाहक बीडीओ लोतीराम, एडीओ सलीम अहमद, जिपं सदस्य सलीम अख्तर, चौधरी संजय कम्हेड़ा, प्रधान सपना देवी, श्याम सिंह पंवार, पप्पू रादौर, ओमप्रकाश चौटाला, सतीश पंवार, अब्बास चौधरी आदि रहे।