फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Make an action plan in a week to make Hindon clean: CM

हिंडन को निर्मल बनाने के लिए एक सप्ताह में कार्य योजना तैयार करें- योगी

Thu, 18 Aug 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Make an action plan in a week to make Hindon clean: CM
पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंडन नदी को निर्मल बनाने के लिए मंडलायुक्त सहारनपुर को एक सप्ताह में कार्ययोजना बनाकर देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मां शांकभरी विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य धीमी गति से होने व 11 साल बाद भी बेहट में प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉलेज नहीं बनने पर नाराजगी जताई और 15 दिन में मंडलायुक्त से रिपोर्ट मांगी हैं, जिससे लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जा सके। इससे पहले सीएम ने जनप्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान सहारनपुर में प्लाइवुड फैक्टरी लगाए जाने के लिए लाइसेंस दिए जाने की बात कही।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में बुधवार को मंडलीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिवालिक से निकलने वाली हिंडन नदी सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद से होकर गुजरती है। इन जिलों के लिए यह नदी बहुत अहम है। लोगों को जागरूक करें कि नदी में प्रदूषित पानी, कूडा-कचरा नहीं डाला जाए। उन्होंने मंडलायुक्त को नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण विभाग, उद्योग विभाग के साथ समिति बना कर एक सप्ताह में कार्ययोजना उपलब्ध कराने को कहा। सीएम ने राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों से पूछा कि 11 साल बाद भी बेहट में प्रस्तावित स्पोटर्स कॉलेज का निर्माण क्यों नहीं हुआ है। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय का निर्माण धीमा होने पर भी जवाब मांगा। कुलपति प्रोफेसर एचएस सिंह के बिजली की समस्या और परिवहन के लिए विवि तक बसें नहीं होने की समस्या रखने पर मुख्यमंत्री ने तत्काल बिजली उपलब्ध कराने, सहारनपुर से विश्वविद्यालय तक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कराने को कहा। उन्होंने विवि, स्पोर्ट्स कॉलेज, गंगोह में आईटीआई और एफएसडीए लैब का निर्माण में हुई देरी की जांच के लिए मंडलायुक्त की अध्यक्षता में जांच कमेटी बना कर 15 दिनों में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed