फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Makar Sankranti celebrated with communion at liberation centers

शक्ति केंद्रों पर सहभोज के साथ मनाई मकर सक्रांति

Sat, 15 Jan 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti celebrated with communion at liberation centers
मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में सहभोज में शामिल भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मकर संक्रांति के पर्व पर भाजपा द्वारा सभी शक्ति केंद्रों पर खिचड़ी सहभोज के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

देहात विधानसभा के मनोहरपुर शक्ति केंद्र पर आयोजित खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम में बराड़ा विधायक राजवीर सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक जगपाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, महामंत्री विपिन कुमार, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, मंडल अध्यक्ष संजय लाला, गोकरण दत्त शर्मा सम्मिलित हुए। महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि मकर संक्रांति सामाजिक समरसता का महापर्व है। उन्होंने कहा कि सहभोज भाजपा के स्थापित सिद्धांत राष्ट्रवाद, सुशासन व विकास का हिस्सा है। इसी कारण आज सभी शक्ति केंद्रों पर सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया। कोरोना महामारी के कारण यह आयोजन वृहद स्तर पर नहीं किए गए।

सभी हो जाएं एकजुट: ठाकुर
सहारनपुर। हिंदू जागरण मंच महानगर के तत्वावधान में ग्राम घुन्ना मे मकर संक्रांति पर्व समरसता दिवस व सहभोज के साथ मनाया गया। मेरठ प्रांत के संपर्क प्रमुख ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने सूर्य भगवान के उत्तरायण होने के हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व समरसता दिवस के रूप मे मनाया जाता है। समाज को जातिवाद से आगे बढ़कर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ओर बढ़ाना होगा। सभी को एकजुट होकर हिंदुत्व के संरक्षण को संस्थापित करके आगे बढ़ना होगा। इस दौरान प्रदीप ठाकुर, दीपक कश्यप, रजत गोयल, अपनेश चौहान, हर्ष डाबर, वीर सिंह, अश्विनी शर्मा, अभिषेक राणा, महंत मदनदास, कंवरपाल, शेर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed