फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Major accident averted: Jan Shatabdi Express saved from derailment, stopped by applying emergency brakes

टला बड़ा हादसा: पटरी से उतरने से बची जनशताब्दी एक्सप्रेस, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी

Fri, 04 Apr 2025 11:27 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 04 Apr 2025 11:27 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आज बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। यहां देहरादून से दिल्ली जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस सहारनपुर में स्टेशन के पास पटरी से उतरने से बच गई।

विज्ञापन
Major accident averted: Jan Shatabdi Express saved from derailment, stopped by applying emergency brakes
माैके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून से दिल्ली जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस सहारनपुर में नागल स्टेशन के पास पटरी से उतरने से बच गई। अचानक ट्रेन का पहिया जाम हो गया। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। ट्रेन इमरजेंसी ब्रेक लगाने से करीब 50 मीटर ट्रैक डैमेज हो गया। इसके साथ ही ट्रैक बदलने का कांटा भी टुट गया। सहारनपुर से नया लोकोमोटिव नागल भेजा गया है। 
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 12056 देहरादून से दिल्ली के बीच संचालितो होती है। ट्रेन सुबह अपने निर्धारित समय से देहरादून से रवाना हुई। ट्रेन ने जैसे ही नागल स्टेशन पार किया तो मीरपुर फाटक के पास अचानक से ट्रेन का पहिया जाम हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सात वर्ष बाद मिला इंसाफ: बेटी के प्रेमी की हत्या में पिता-पुत्रों समेत पांच को उम्रकैद,कार में मिली थी लाश
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन के पहिए जाम होने की जानकारी जैसे ही लोको पायलट को हुई तो लोको पायलट ने सुझबुझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इमरजेंसी ब्रेक लगाते ही ट्रेन अचानक से रूकी। इमरजेंसी ब्रैक लगाने से ट्रेन पटरी पर घिसटती चली गई। इस कारण करीब 50 मीटर तक पटरी के पैडल क्लिप उखड़ गए।  

ट्रेन के अचानक रूकने से ट्रेन में  मौजूद लोगों में खलबली मच गई। घटना का पता लगते ही रेलवे के अधिकारियों में हडकंप मच गया। आनन-फानन में रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्रैक के क्षतिग्रस्त होने से रेलवे ट्रैक पर जहां के तहां ट्रेनों के पहिए थम गए।
 

रेलवे अधिकारी ट्रैक को दुरुस्त करने में लगे हैं। ट्रैक के बाधित होने से वंदे भारत और उज्जैनी एक्सप्रेस को भी सहारनपुर स्टेशन पर रोकना पड़ा है। इसके अलावा अन्य ट्रेनों को भी बीच रास्ते में रोका गया है। 

दो दिन पहले खानआमलपुरा यार्ड में बेपटरी हुई थी मालगाड़ी
दो दिन पहले खानआलमपुर यार्ड में खाली मालगाड़ी बेपटरी हो गई थी। मालगाड़ी के आखिरी वैगन के दो पहिए ट्रैक से उतर गए थे। घटना की जांच के लिए डीआरएम अंबाला स्वयं मौके पर पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed