फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mahmood Madani demanded PM Modi to play an effective role in resolving Israel and Palestine conflict

UP: महमूद मदनी ने PM मोदी से की ये बड़ी मांग, फलस्तीन को लेकर दिलवाई महात्मा गांधी और पंडित नेहरू की याद

Mon, 09 Oct 2023 07:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 09 Oct 2023 07:27 PM IST
सार

Deoband News : मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि देश के निर्माताओं विशेष रूप से महात्मा गांधी, पंडित नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हमेशा फिलस्तीनी फौज का समर्थन किया है।

विज्ञापन
Mahmood Madani demanded PM Modi to play an effective role in resolving Israel and Palestine conflict
मौलाना महमूद मदनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने फलस्तीन में जारी खूनी संघर्ष और आवासीय क्षेत्रों पर भारी बमबारी की कड़ी निंदा करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इसे तत्काल रोकने की अपील की है। साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्राइल-फलस्तीन संघर्ष के समाधान में प्रभावी भूमिका निभाने की मांग की है।

विज्ञापन

सोमवार को जारी बयान में मौलाना महमूद मदनी ने वैश्विक शक्तियों, संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद और वर्ल्ड मुस्लिम लीग आदि से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। मौलाना मदनी ने कहा कि भारत के लोग फलस्तीनियों के साथ हैं। क्योंकि यह लोग पिछले 75 वर्षों से इस्राइल के दमनकारी कब्जे और हिंसा से त्रस्त हैं। इसी वजह से वह आज भी अपनी ही मातृभूमि में कैदियों की तरह रह रहे हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निःसंदेह फलस्तीन के लोगों का संघर्ष अपनी मातृभूमि की आजादी और पहले किबला (पहले जिस तरफ रुख करके नमाज पढ़ी जाती थी) को फिर से प्राप्त करने के लिए है। मौलाना महमूद ने कहा कि इस संघर्ष का मूल आधार इस्राइल द्वारा फलस्तीन पर अवैध कब्जा और विस्तारवादी सोच है।

संयुक्त राष्ट्र के निर्धारित सिद्धांतों के अनुसार, इसे जल्द से जल्द हल किया जाए। उन्होंने युद्ध की शर्मनाक रिर्पोटिंग करने और अधिकारों की बहाली के लिए लड़ रहे राष्ट्र को आतंकवादी कहने पर चिंता और नाराजगी व्यक्त की। कहा है कि देश के निर्माताओं विशेष रूप से महात्मा गांधी, पंडित नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हमेशा फिलस्तीनी फौज का समर्थन किया है।

यह भी पढ़ें: UP: झूठा निकला 50 लाख के जेवरात चोरी का मामला, कारीगर भागा नहीं मां को देखने गया था घर, सामने आया पूरा सच

विज्ञापन

मौलाना मदनी ने देश के प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि वह इस्राइल -फिलस्तीन संघर्ष के समाधान में प्रभावी भूमिका निभाएं और इस्राइल का समर्थन करने के बजाय न्याय की मांग के अनुसार स्थाई शांति की स्थापना और निर्दोष नागरिकों की जान बचाने के लिए अपने प्रभाव का सही उपयोग करें।

यह भी पढ़ें: थाने पहुंचीं गोल्डन गर्ल अन्नु रानी: पुलिस को दी तहरीर, कार्रवाई की मांग, हादसे में भाई समेत दो युवक हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed