फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   machines of 4 million and ticket burn

आग से 40 लाख की मशीनें, टिकट जलकर राख

Tue, 28 Mar 2017 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 28 Mar 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
machines of 4 million and ticket burn
रोडवेज बस स्टैंड के कक्ष में लगी आग से जला सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
परिवहन निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते रीजनल ईटीएम सर्विस सेंटर और मुख्य टिकट स्टॉक एवं स्टेशनरी स्टॉक रूम में आग लग गई। इससे 40 लाख रुपये से अधिक की मशीनें और अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है।      
विज्ञापन

 
सहारनपुर रीजन में छह डिपो शामिल हैं। इनमें सहारनपुर, छुटमलपुर, गंगोह, मुजफ्फरनगर, खतौली और शामली हैं। सहारनपुर मंडलीय कार्यालय है। ऐसे में परिवहन निगम से जुड़ी तमाम सुविधाएं यहीं से संचालित होती हैं। रेलवे रोड स्थित बस अड्डे के भवन के ऊपरी मंजिल पर कक्ष नंबर एक में रीजनल ईटीएम सर्विस सेंटर चलता है। इसी की बगल के कमरे यानी कक्ष नंबर दो को मुख्य टिकट स्टॉक एवं स्टेशनरी स्टॉक रूम बनाया हुआ है। 
विज्ञापन


रविवार की रात करीब साढ़े 12 बजे लोगों ने भवन से धुआं निकलते देखा। देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगीं। यहां से बसों का संचालन रातभर होता है, ऐसे में बस अड्डे पर तैनात कर्मचारियों ने दमकल विभाग को सूचना दी। साथ ही खुद भी आग बुझाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार आग से करीब 400 मशीनें जलकर नष्ट हो गईं। इसके अलावा लाखों रुपये के टिकट और स्टेशनरी भी जल गई। वहीं कर्मचारी 150 से 200 मशीनों के जलने की बात कह रहे हैं। सोमवार को दिनभर कर्मचारी बचे टिकट बंडलों और स्टेशनरी को सुरक्षित करने में जुटे रहे। हादसे में 40 लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने की बात कही जा रही है।


बचते रहे क्षेत्रीय प्रबंधक
आग से लाखों रुपये की ईटीएम और टिकट व स्टेशनरी जलकर राख हो गए। घटना को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक जेएन सिन्हा बचते नजर आए। जब उनसे घटना की बाबत जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया।        
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed