{"_id":"6a3ae812152e3e55b4017e9d","slug":"lucknow-tragedy-disrupts-sleep-six-coaching-centres-sealed-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-178155-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: लखनऊ हादसे के बाद टूटी नींद, छह कोचिंग सेंटर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: लखनऊ हादसे के बाद टूटी नींद, छह कोचिंग सेंटर सील
Wed, 24 Jun 2026 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद आखिरकार जिम्मेदारों की नींद टूट गई। महानगर में अलग-अलग जगहों पर संचालित आकाश, एबीसी समेत छह कोचिंग सेंटरों व लाइब्रेरी को बिना मानचित्र व फायर एनओसी पर सील कर दिया है। इनके साथ ही 10 से अधिक में मानक पूरे नहीं मिलने पर ऑफलाइन क्लास बंद कर दी गई। ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी।
लखनऊ में अग्निकांड के बाद सोमवार देर शाम और मंगलवार को जिला प्रशासन, सहारनपुर विकास प्राधिकरण, अग्निशमन विभाग और शहर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट रोड, गिल कॉलोनी, हकीकत नगर, नवीन नगर, पार्श्वनाथ प्लाजा और घंटाघर पर संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। कोचिंग सेंटरों में मानचित्र से लेकर फायर एनओसी और अन्य अभिलेखों की जांच की गई। इस दौरान टीम को कोचिंग सेंटरों में भारी अनियमितता पाई गई। टीम ने पार्श्वनाथ प्लाजा में संचालित आकाश इंस्टीट्यूट, एबीसी इंस्टीट्यूट, गिल कॉलोनी स्थित आईसीएस इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर लाइब्रेरी, सिल्वर स्मार्ट लाइब्रेरी, घंटाघर स्थित महेंद्रा एजुकेशनल प्राइवेट लिमिटेड, नवीन नगर स्थित रिलायबल इंस्टीट्यूट को सील कर दिया।
इनके अलावा हार्वर्ड इंटरनेशनल इंग्लिश स्पीकिंग, विराट, एलबीएस और गिल कॉलोनी स्थित एक्सपर्ट समेत 10 से अधिक सेंटर मानक के पूरे नहीं होने पर ऑफलाइन क्लास बंद कर दी गई है। सेंटर संचालक ऑनलाइन क्लास के जरिए छात्र-छात्राओं की कोचिंग करा सकेंगे। कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, एसडीए के अधिशासी अभियंता, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह, कोतवाली सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक चंद्रसेन सैनी आदि शामिल रहे। उधर, कार्रवाई के डर से कुछ कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी मंगलवार को बंद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -
-- शिक्षा विभाग की 21 सदस्यीय टीम करेगी कोचिंग सेंटरों की जांच
सहारनपुर। कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई करने के लिए शिक्षा विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। विभाग की 21 सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम 16 बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट दस दिनों में दाखिल करेगी। प्रारूप में कोचिंग सेंटर का नाम, पता, संचालक का नाम, पता, संचालक की शैक्षिक योग्यता, अध्यापकों की संख्या, कोचिंग संस्थान का स्तर, कक्ष, भवन, पार्किंग व्यवस्था आदि की जांच होगी, साथ ही कोचिंग में कितने बैच पढ़ाए जाते हैं। पंजीकरण की स्थिति, नाम से संचालित होने वाले अन्य संस्थान की जानकारी, कोचिंग सेंटर के अंदर और बाहर के फोटो भी टीम को रिपोर्ट में देने होंगे।
-- -- -- -- -
-- वार्निंग सिस्टम की आवाज बंद, खराब पड़े आग बुझाने के इंतजाम
जिले में 210 कोचिंग सेंटर पंजीकृत हैं। लखनऊ में हुए हादसे के बाद कोचिंग संस्थान और इमारतों में आग बुझाने के इंतजामों की पड़ताल की गई। महानगर के पार्श्वनाथ प्लाजा कॉम्प्लेक्स में कई कोचिंग संस्थान और अन्य निजी कंपनियों के शोरूम हैं, लेकिन यहां पर आग बुझाने के इंतजाम नाकाफी है। पहले तल पर ही फायर वार्निंग सिस्टम खराब पड़ा है। दूसरे तल पर अग्निशमन यंत्र में पाइप ही नहीं है। वहीं कई यंत्र ऐसे भी रहे, जो खराब हो गए हैं। यह हाल तब है, जब इमारत महानगर के बीचोंबीच में स्थित है। यदि किसी कारणवश आग लग जाए तो मौके पर आग बुझा पाना कठिन होगा। उधर, बड़गांव क्षेत्र में भी फायर और सुरक्षा के मानकों के बिना अवैध रूप से कोचिंग सेंटर चल रहे हैं।
-- -- -- --
अवैध रूप से चल रहे कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी को लेकर टीम गठित कर दी गई है, जो भी संस्थान मानक पूरे नहीं कर रहे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- अरविंद कुमार चौहान, जिलाधिकारी