फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lord Krishna's Leela has taken the mind of everyone

श्रीकृष्ण की लीलाओं ने मोह लिया सभी का मन

Tue, 02 May 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 02 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Lord Krishna's Leela has taken the mind of everyone
श्रीकृष्ण राधा की झांकी ने मन मोहा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के  देवबंद में आयोजित मेला पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अंतिम श्रृंखला में रविवार की रात्रि भव्य धार्मिक कार्यक्रम श्री कृष्णलीला भक्ति संगम आयोजित किया गया। 
विज्ञापन


शामली और बरसाना म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने मनमोहक भजनों का गुणगान करते हुए आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की।  कार्यक्रम का विशेष आकर्षण लड्डू गोपाल एवं बाल कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता रही।
विज्ञापन


इसमें बाल कृष्ण की वेशभूषा में सजे-धजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर सबकों मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर के मुख्य पुजारी पं. देवीशरण शर्मा, मंच उद्घाटन वत्सराज स्वाधीन और दीप प्रज्ज्वलित अरविंद सिंघल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजन यजमान आरती चौधरी व धीरज चौधरी रहे। कलश स्थापना जसबीर कौर और जगदीप सिंह ने किया। ठाकुर जी की माल्यार्पण भाजपा नगराध्यक्ष गजराज राणा और तिलक विजय गुप्ता ने किया। 

 मुख्य अतिथि एमएलसी हेम सिंह पुंडीर रहे। शामली के मोहित म्यूजिकल ग्रुप एवं बरसाना के कलाकार प्रिया श्रीवास्तव, पुष्पांजलि पांचाल, गुलशन राय गाबा और पं. श्रीकांत दीक्षित ने भगवान श्री कृष्ण के भजनों का गुणगान करते हुए मनमोहक झांकी प्रस्तुत की।


लड्डू गोपाल प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भागेदारी की।  बाल कृष्ण स्वरूप सज्जा में नन्हे-मुन्नों बच्चों की प्रस्तुति को श्रोताओं ने खूब सराहा। प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

इस मौके पर रविंद्र कश्यप, ईशान गौड़, इमरतलाल सैनी, कन्हैया श्रीवास्तव, अनिल सैनी, बलवीर सैनी, आकाश शर्मा, शशिकांत भारद्वाज, संजय सैनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed