फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lord Ganesh arrived in the house, echoed Ganpati Bappa's cheers

घर में पधारे श्रीगणेश, गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे

Thu, 01 Sep 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Lord Ganesh arrived in the house, echoed Ganpati Bappa's cheers
गणेश जी की मूर्ति - फोटो : SAHARANPUR
घर में पधारे श्रीगणेश, गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में श्री गणेश चतुर्थी पर लोगों ने श्रद्धाभाव से घरों में गणपति भगवान को स्थापित किया। इसके साथ ही मंदिरों में भी विधि विधान स्थापना कर पूजा अर्चना की गई। गणपति जी को लड्डुओं का भोग लगाया गया और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बन गया।
बुधवार को श्री गणेश चतुर्थी के साथ गणपति महोत्सव की शुरूआत हो गई। मंदिरों में भी विघ्न विनाशक की स्थापना की गई। लोगों ने भगवान श्री गणेश की छोटी-बड़ी मूर्तियां अपने घरों में स्थापित कर उनकी पूजा, अर्चना कर लड्डू का भोग लगाया है। अब रोजाना सुबह और शाम लोग घरों पर ही भगवान की पूजा, अर्चना करेंगे। श्रद्धालु तीन दिन से लेकर दस दिन तक भगवान गणपति की पूजा अर्चना करने के बाद नदियों में मूर्तियों का विसर्जन करेंगे।
विज्ञापन

रामेश्वर क्लब द्वारा नुमाइश कैंप में भगवान श्री गणेश की मूर्ति की विधि-विधान से स्थापना की गई।
इस दौरान पंडित प्रतीक पाराशर, प्रेम अरोड़ा, सन्नी कुमार, अमित बजाज, मुकेश चावला, राजीव शर्मा मौजूद रहे। गोपालनगर में श्री गणेश परिवार द्वारा गगन अरोड़ा, नेहा अरोड़ा, कवि अरोड़ा, अनोखी अरोड़ा, अगम सुखीजा ने भगवान श्री गणेश की मूर्ति की स्थापना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहट रोड स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित की गई। धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज के सानिध्य में आचार्य शुभम कौशिक व पंडित खेमराज मिश्र ने मंत्रोचारण के साथ पूजन कराया। अतुल जोशी महाराज ने कहा कि विघ्नहर्ता भगवान गणेश देवों में प्रथम पूजनीय है। वह रिद्धि-सिद्धि के दाता हैं। इस दौरान सतीश गुप्ता, अजय सूरी, शुभम सैनी, अरुण जोशी, विनोद शुक्ल, राम प्रताप, रजनी वालिया मौजूद रहे।
--
सबका मंगल करते हैं श्री गणेश: कालेंद्रानंद
सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में श्री गणेश भगवान की मूर्ति की स्थापना की गई। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण कर गणपति भगवान का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। गणेश भगवान का अभिषेक कर लड्डू का भोग लगाकर आरती उतारी गई।

स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि भगवान श्री गणेश प्रथम देव हैं। विघ्नहर्ता के रूप में गणपति सबके संकट हरते हैं। रिद्धि सिद्धि गणपति की अर्धांगिनीं हैं और शुभ लाभ उनके दो पुत्र हैं, जिन पर गणपति की कृपा हो जाती है, उन्हें रिद्धि-सिद्धि, समृद्धि, शुभ लाभ सभी की प्राप्ति होती है। वे सबका मंगल करते हैं। इस दौरान पंडित ऋषभ शर्मा, पंडित योगेश तिवारी, सोनू शर्मा, अरुण स्वामी राजेंद्र धीमान, विवेक गर्ग, रमेश शर्मा, मोंटी शर्मा, वर्षा, किरण बबीता, ललतेश, सरिता, मोनिका, निशा, कविता, गीता मौजूद रहे।

राधा विहार स्थित मंदिर में गणेश स्थापना करते महाराज कालेंद्रानंद व श्रद्घालु

राधा विहार स्थित मंदिर में गणेश स्थापना करते महाराज कालेंद्रानंद व श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

नुमाइशकैंप में गणेश स्थापना करते रामेश्वरम क्लब के पदाधिकारी

नुमाइशकैंप में गणेश स्थापना करते रामेश्वरम क्लब के पदाधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

गोपाल नगर में गणेश स्थापना करते गणेश परिवार के सदस्य

गोपाल नगर में गणेश स्थापना करते गणेश परिवार के सदस्य- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed