{"_id":"6064b08b8ebc3e59274e0e9d","slug":"looting-of-security-personnel-by-taking-hostage-saharanpur-news-mrt5324166119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर की लूटपाट
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित पार्श्वनाथ सिटी कॉलोनी में बदमाशों ने सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर का सामान लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने एक सुरक्षाकर्मी की बंदूक लूट ली, लेकिन वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बंदूक को फेंककर चले गए। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज बदमाशों को तलाशना शुरू कर दिया है।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित पार्श्वनाथ सिटी कॉलोनी में मंगलवार की रात निजी सुरक्षाकर्मी सुनील कुमार, राजबीर, अरुण और कृष्णपाल ड्यूटी पर थे। रात करीब एक बजे चार से पांच बदमाश कॉलोनी में पहुंचे। इसके बाद बदमाशों ने सुरक्षाकर्मियों को हथियारों के बल पर आतंकित कर बंधक बना लिया और कॉलोनी में रखे ट्रांसफार्मरों का सामान लूट लिया। बदमाशों ने एक सुुरक्षाकर्मी की बंदूक भी लूट ली, लेकिन वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बंदूक वहीं फेंक गए। किसी प्रकार सुरक्षाकर्मियों ने खुद को बंधन मुक्त कर पुलिस को वारदात की जानकारी दी। सूचना पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए रात में चेकिंग अभियान भी चलाया, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही पुलिस
कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।