फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lohri festival celebrated by Bhangra

भांगड़ा कर मनाया लोहड़ी पर्व

Tue, 12 Jan 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Lohri festival celebrated by Bhangra
देहरादून रोड़ स्थित सभागार में लोहड़ी मनाते पंजाबी महासंगठन के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। संभाल परिवार और पंजाबी महासंगठन ने लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर सुंदरिए-मुंदरिए-हो, तेरा कौन विचारा-हो गीत गाए।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एक होटल में संभाल परिवार ने लोहड़ी पर्व और संस्था का स्थापना दिवस मनाया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजीव गुंबर, डॉ अनुपम मलिक, संस्थापक केएल अरोड़ा ने नए सदस्य मानिक ठकराल, रोहित धींगड़ा, पवन बब्बर, जितेंद्र कपूर, गगन गुलाटी, गुलशन ठक्कर, सागर गुलाटी, सुुनील फुटेला, तरुण अरोड़ा, तरुण छाबड़ा, सुनील सेठी को प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया और लोहड़ी की बधाई दी। इस दौरान अध्यक्ष सुपनीत सिंह, संयोजक दिलीप अरोड़ा, कपिल बत्रा, प्रवीण आहुजा, राजकुमार मक्कड़, विवेक दुग्गल, पंकज मिगलानी, मीनू ठकराल, सुनील सेठ, रोहित, तजेंद्र सिंह मौजूद रहे।

उधर, देहरादून रोड स्थित सभागार पंजाबी महासंगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भांगड़ा कर लोहड़ी के गीत गाए और मूंगफली व रेवड़ी का प्रसाद वितरित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, संस्था अध्यक्ष योगेश दुआ, संरक्षक प्रेमपाल कटारिया, कृष्ण लाल ठक्कर, राजकुमार नरुला ने गायत्री मंत्र के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात महामंत्री मदन लांबा, कोषाध्यक्ष मुकेश मनचंदा ने फन गेम्स खिलाकर मनोरंजन किया। संयोजक राकेश नरुला, योग चुघ व रवि बख्शी ने चुटकुले सुनाए। इसके बाद लोहड़ी का प्रज्ज्वलन किया। इस दौरान सुरेंद्र नागपाल, आशु गांधी, नीरज कामरा, चंद्रजीत सिंह निक्कू, दीपक छाबड़ा, सुधीर गुंबर, राजकमार मक्कड़ आदि मौजूद रहे।

दिल्ली रोड़ स्थित एक सभागार में लोहड़ी पर नाचते संम्भाल परिवार के सदस्य

दिल्ली रोड़ स्थित एक सभागार में लोहड़ी पर नाचते संम्भाल परिवार के सदस्य- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed