फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   List of 4.45 lakh duplicate voters sent, verification underway

Saharanpur News: 4.45 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भेजी गई, सत्यापन जारी

Fri, 10 Oct 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 10 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
List of 4.45 lakh duplicate voters sent, verification underway
सहारनपुर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी जारी है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्थानीय प्रशासन को 4.45 लाख मतदाताओं की सूची भेजी है। यह डुप्लीकेट मतदाता हैं, जिनके नाम एकसमान हैं। बीएलओ इन मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 884 ग्राम पंचायतें हैं। इन पंचायतों में वार्डों की संख्या 11210 है। क्षेत्र पंचायत में वार्ड की संख्या 1206 है। इसी तरह जिला पंचायत के कुल 49 वार्ड हैं। वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में जिले में करीब 18 लाख मतदाता पंजीकृत थे। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ घर-घर जाकर नाम, पता, उम्र जैसी जानकारी जुटा रहे हैं। जिले में 1284 बीएलओ इस कार्य में लगाए गए हैं। पंचायत चुनाव 2021 में मतदान केंद्रों की संख्या 1236 थी। इसी तरह मतदान स्थलों की संख्या 3283 थी। सत्यापन अभियान में 164 पर्यवेक्षक भी लगाए गए हैं, जो बीएलओ के कार्यों की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

n 2021 के चुनाव में इतने थे मतदाता : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सभी 11 ब्लॉकों में 1854991 मतदाता पंजीकृत थे। विकासखंड रामपुर मनिहारान में 113820 मतदाता, साढ़ाैली कदीम 143336, देवबंद में 164148, नानौता में 131816, मुजफ्फराबाद में 215906, सरसावा में 189355, नकुड़ में 160825, पुंवारका में 187737 मतदाता पंजीकृत थे। गंगोह में 209102, बलियाखेड़ी ब्लाॅक में 168059 व नागल ब्लाॅक में 170887 मतदाता पंजीकृत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed