फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Leopard released 200 km away

200 किलोमीटर दूर लाकर छोड़ा गया तेंदुआ 

Tue, 22 Jan 2019 12:26 AM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Prag Gupta Updated Tue, 22 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Leopard released 200 km away
छूटने के बाद जंगल की ओर भागता तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में वन विभाग की टीम ने गौतमबुद्धनगर जनपद से पकड़ा तेंदुआ 200 किलोमीटर दूर लाकर शिवालिक वन रेंज में पिंजरे से आजाद किया, जैसे ही पिंजरे का दरवाजा खोला गया, तो खुला आसमान और सामने वन देखकर तेंदुआ तेज रफ्तार से वन क्षेत्र में पहुंच गया।  
विज्ञापन

सहारनपुर वृत्त के वन संरक्षक वीके जैन ने बताया कि रविवार को गौतमबुद्धनगर के गांव सादुल्लापुर में खेत में तेंदुआ मिला था।

तेंदुए को पकड़ने के लिए किए गए रेस्क्यू में मेरठ जोन को वन संरक्षक ललित वर्मा, डीएफओ नोएडा प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के अलावा मेरठ और हापुड़ से वन विभाग की टीम और दिल्ली स्थित चिड़ियाघर की टीम भी शामिल रही। वन संरक्षक वीके जैन ने बताया कि तेंदुए को पिंजरे में कैद करके वाहन से गौतमबुद्धनगर से शिवालिक वन रेंज के मोहंड इलाके में लाया गया।
विज्ञापन


वहां पूरा एहतियात बरतते हुए टीम के सभी लोग अपने वाहनों में बैठे रहे। एक व्यक्ति ने पिंजरे का दरवाजा खोला और फिर वाहनों की खिड़कियां बंद कर ली गईं। इसके बाद तेंदुआ पिंजरे से बाहर निकला और मोहंड वन क्षेत्र में पहुंच गया। इस दौरान वन संरक्षक वीके जैन के अलावा डीएफओ शिवालिक बालाचंद्रन, रेंज ऑफिसर मदन मोहन जोशी, एसडीओ एनपी जोशी सहित वन विभाग की टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed