{"_id":"62167e6c0a6d93109c425190","slug":"last-week-could-not-solve-the-problem-of-passengers-saharanpur-news-mrt5780963121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीता सप्ताह, नहीं हो सका यात्रियों की समस्या का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीता सप्ताह, नहीं हो सका यात्रियों की समस्या का समाधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर निगम द्वारा अंबाला रोड बस स्टैंड को खाली कराए हुए एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन यात्रियों की परेशानी दूर नहीं हुई। बसों के इंतजार में यात्री घंटाघर और अंबाला रोड पर भटक रहे हैं। इसके साथ ही घंटाघर के आसपास जाम की स्थिति बनी है। वहीं, परिवहन निगम ने मानकमऊ में बस अड्डे को शिफ्ट नहीं किया। इस मामले में मंडलायुक्त संज्ञान ले चुुके हैं, लेकिन लोगों की परेशानी दूर नहीं हुई।
परिवहन निगम रेलवे रोड और कांशीराम कॉलोनी से बसों का संचालन कर रहा है। बसों को घंटाघर का चक्कर लगाकर ही गंगोह व हरियाणा की ओर जाना पड़ता है, जिस वजह से यात्री घंटाघर और अंबाला रोड पर खड़े होकर बस इंतजार कर रहे हैं। वहीं, घंटाघर से अंबाला रोड, रेलवे रोड, नेहरू मार्केट और देहरादून रोड की तरफ हर समय जाम की स्थिति बनी है।
--------------
चल रही नए बस अड्डे की भूमि की तलाश
नगर निगम ने मानकमऊ में बस अड्डे के लिए जमीन दी है, लेकिन परिवहन निगम ने यात्रियों की समस्या का हवाला देते हुए वहां बस स्टैंड शिफ्ट नहीं किया। वहीं, विभाग अंबाला रोड पर ही बस अड्डे के लिए जमीन की तलाश कर रहा है। अंबाला रोड पर नगर निगम की मेला गुघाल वाली जमीन पर बस स्टैंड बनाए जाने की मांग की जा चुकी है।
विज्ञापन
----------------
मानकमऊ नहीं संचालित कर सकते हैं बसें संचालित, बढ़ेगा खर्च
एआरएम जगदीश सिंह का कहना है कि मानकमऊ से बस अड्डा संचालित करने में कई दिक्कत हैं। यहां से गंगोह व हरियाणा रूट की बसों का संचालन तो हो सकता है, लेकिन दिल्ली व मुजफ्फरनगर रूटों पर बसों का संचालन कराए जाने पर दिक्कत आएगी। क्योंकि, दिल्ली जाने वाली बसों को सर्किट हाउस की ओर से जाना पड़ेगा, जिससे जाम की स्थिति बनेगी। वहीं, यात्रियों को बस अड्डे तक पहुंचने के लिए पैसा भी खर्च करना पड़ेगा।