फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kisan Movement Update: Bhartiya Kisan Union has start panchayat against agricultural laws in many places at Saharanpur

सहारनपुर: कृषि कानूनों के विरोध में दस जगह भाकियू की पंचायत, पूरे शहर में पुलिस बल तैनात

Sat, 06 Feb 2021 01:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 06 Feb 2021 01:12 PM IST
विज्ञापन
Kisan Movement Update: Bhartiya Kisan Union has start panchayat against agricultural laws in many places at Saharanpur
सहारनपुर में पंचायत करते किसान - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर में आज कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) कार्यकर्ता दस जगहों पर पंचायत कर रहे हैं। किसानों की पंचायत को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारी कर रखी है। शहर में जहां- जहां पंचायत हो रही है, वहां पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजपा कार्यकर्ता की खुलेआम दबंगई, राइफल लहराने का वीडियो वायरल, भाई समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


बता दें कि मिर्जापुर थाना क्षेत्र के कासिमपुर में भाकियू की पंचायत चल रही है। वहीं नागल क्षेत्र में भी भाकियू की पंचायत शुरू हो गई है। इसके अलावा बिहारीगढ़ में दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित मनोहरपुर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पंचायत में पहुंचने शुरू हो गए हैं। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसान महापंचायत: मैदान खचाखच, गलियां और सड़कें जाम, तस्वीरों में देखें शामली का हाल


हाईकमान के निर्देश पर भाकियू ने आज होने वाले चक्का जाम को स्थगित कर दिया है। अब भाकियू कार्यकर्ता जिले के दस मुख्य जगहों पर किसान पंचायत का आयोजन कर अधिकारियों को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। भाकियू के इस कदम से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। 

कृषि कानूनों को वापस लेने और एमएसपी पर फसल खरीद करने की गारंटी को कानूनी जामा पहनाने सहित अन्य मांगों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के तहत छह फरवरी (आज) को जनपद के आठ स्थानों पर चक्का जाम का कार्यक्रम था। इसको सफल बनाने के लिए भाकियू कार्यकर्ता गांव-गांव किसानों से संपर्क कर रहे थे। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के निर्देश पर चक्का जाम की रणनीति को बदलकर अब उन स्थानों पर किसान पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने बताया था कि जिले में दस स्थानों पर चक्का जाम की बजाए किसान पंचायत होंगी। ये पंचायतें पूरी तरह से अनुशासित होंगी।

यहां हो रही किसान पंचायत 
आज भाकियू कार्यकर्ता जिले के दस स्थानों पर पंचायत करेंगे। इनमें-शाहजहांपुर (सरसावा) अंबाला मार्ग, मनोहरपुर (बिहारीगढ़) देहरादून मार्ग, नागल मुजफ्फरनगर मार्ग, टिकरौल देवबंद- नानौता मार्ग, गागलहेड़ी भगवानपुर मार्ग, अंबेहटा चांद, बड़गांव- सहारनपुर मार्ग, रामपुर मनिहारान दिल्ली मार्ग, लखनौती गंगोह-करनाल मार्ग, देवबंद, मंगलौर रोड, मिर्जापुर विकासनगर- बेहट मार्ग शामिल हैं। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed