फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Keshav and Anurag will draw a blueprint for victory

जीत का खाका खींचेंगे केशव और अनुराग

Sun, 21 Nov 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Keshav and Anurag will draw a blueprint for victory
भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में भाजपा पूरी तरह जुट गई है। व्यापारी सम्मेलन के बाद अब भाजपा युवाओं को साधेगी। मंगलवार को युवा उत्थान सम्मेलन में केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, संगठन में प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन सिंह और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी संवाद करेंगे। बुधवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहारनपुर आएंगे, जो मंडल की 16 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा पूरी तरह सक्रिय हो गई है। इसको लेकर पिछले दिनों व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया गया। इन दिनों पार्टी द्वारा प्रत्येक बूथ पर सदस्यता व नए वोट बनवाने का अभियान चल रहा है। पार्टी हाईकमान ने जिला पंचायत सदस्यों, पार्षदों सहित प्रत्येक कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों को घर-घर जाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसके तहत मंगलवार को आईपीटी सभागार में युवा उत्थान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें युवा उद्यमियों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं व एथलीट सहित हर वर्ग के युवाओं शामिल कराने की तैयारियों में कार्यकर्ता जुटे हैं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, संगठन में प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन सिंह व युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के उत्थान के लिए गए कार्यों की जानकारी देंगे। इनके बाद बुधवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहारनपुर आएंगे, जो दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर की चुनाव संचालन समिति की बैठक लेंगे। इसके साथ ही मंडल की 16 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक गौरव गर्ग ने बताया कि पार्टी ने कार्यक्रम जारी कर दिया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर- फोटो : SAHARANPUR

भाजपा के प्रदेश मंत्री डाक्टर चंद्रमोहन सिंह

भाजपा के प्रदेश मंत्री डाक्टर चंद्रमोहन सिंह- फोटो : SAHARANPUR

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed