फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Keep these things in mind if you want to avoid corona

कोरोना से बचना है तो इन बातों का रखें ध्यान

Tue, 30 Jun 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Keep these things in mind if you want to avoid corona
सहारनपुर। वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव को लेकर सरकारी कार्यालयों में बनाई की कोविड हेल्प डेस्क के जरिए लोगों को बचाव के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि कोरोना से बचना है आसान, बस कुछ बातों का रखना होगा ध्यान। सरकारी कार्यालयों में थर्मल स्क्रीनिंग और नाम-पता दर्ज करने के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया गया है।
विज्ञापन

जिले की सभी 11 विकासखंडों, पांच तहसीलों, विकास भवन, कलक्ट्रेट, जिला अस्पताल, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, पुलिस लाइन सहित तमाम सरकारी कार्यालयों में मंगलवार को कोविड हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारियों ने पूरी सावधानी बरती और लोगों को भी कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया। कलक्ट्रेट और विकास भवन में मुख्य द्वार पर ही लोगों को रोककर पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई और इसके बाद रजिस्टर में नाम-पता और मोबाइल फोन नंबर दर्ज करने के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी। इसके साथ ही कार्यालय से लौटते वक्त प्रत्येक व्यक्ति का हस्ताक्षर और समय भी अंकित किया गया। इसके साथ ही कोविड हेल्प डेस्क पर लिखे स्लोगन और लगे पोस्टरों से कोरोना से बचाव के प्रति बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इन बातों का ध्यान रखने की दी सलाह
-- घर हों या बाहर सामाजिक दूरी का पालन करें।
-- मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें।
-- गमछे और रुमाल का प्रयोग न करें। सिर्फ मास्क लगाएं।
-- थोड़ी-थोड़ी देर बाद सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहें।
-- कहीं पर भीड़ एकत्र न करें।
-- कोरोना से संबंधित लक्षण होने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें।
-- कोरोना से बचाव को आरोग्य सेतु ऐप जरूर डाउनलोड करें।
बचाव के स्लोगन लिखे पोस्टर करें वितरित: डीएम
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि सोमवार को सरकारी कार्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की गई थी, जिन पर मंगलवार से तैनात कर्मचारियों ने कार्य शुरू कर दिया। इसके साथ ही अब व्यापक स्तर पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा भेेजे गए कोरोना से बचाव से संबंधित पोस्टर वितरित किए जाएंगे। इन पोस्टर का मुख्य स्लोगन है कि कोरोना से बचना है आसान, इन बातों का रखें ध्यान। सभी सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed