{"_id":"64a1abe983ba1793b00efb86","slug":"kanwar-yatra-hosiery-business-will-shine-with-100-crores-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-5234-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा: 100 करोड़ से चमकेगा हौजरी कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा: 100 करोड़ से चमकेगा हौजरी कारोबार
विज्ञापन
सहारनपुर से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड सहित पड़ोसी जिलों भी जाते हैं कांवड़ियों के वस्त्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा से हौजरी कारोबार चमकेगा। व्यापारियों को दूसरे प्रदेशों से भी ऑर्डर मिले हैं। इस बार व्यापारियों को 100 करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद हैं।
चार जुलाई से शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा को लेकर इन दिनों हौजरी कारोबार बढ़ गया है। व्यापारियों ने कांवड़ियों से संबंधित टी-शर्ट, टोपी, लॉवर, बनियान, अंडरवियर, बैग सहित हौजरी का अनेक सामान एडवांस मंगवाया है। दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड़, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी यूपी के जिलों से भी व्यापारियों को कांवड़ियों की भगवा वस्त्रों के आर्डर मिले हैं। हिरनमाहरान के कपड़ा व्यापारी योग चुघ का कहना है कि कलकत्ता के बाद सहारनपुर में सबसे बड़ा हौजरी का कारोबार है। इस बार 100 करोड़ से अधिक कारोबार होने का अनुमान है।
हौजरी व्यापारी वैभव कांबोज, अमित, अशोक मक्कड़ की फैक्टरियों में कांवड़ियों के कपड़ों बन रहे हैं और दूसरे प्रदेशों में भी जा रहे हैं।
महाकाल के चित्र वाली टी-शर्ट की मांग ज्यादा
बाजार में महाकाल के चित्र, हर-हर महादेव लिखी, त्रिशूल छपी टी-शर्ट की मांग ज्यादा है। एक टी-शर्ट की कीमत 100 से 200 रुपये तक है। इसके अलावा टोपी, बनियान, बैग और चश्मों की मांग भी बढ़ी है।
विज्ञापन
कच्चा माल हुआ महंगा
व्यापारियों के मुताबिक, कच्चा माल महंगा हुआ है, जिससे कि लागत बढ़ गई है और बचत कम हो गई है। बाजार में टी-शर्ट और लॉवर के अलावा केपरी, निक्कर, गमछे की भी मांग है।