फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Judo trials for sports hostel will be held from April 18

खेल छात्रावास के लिए जूडो के ट्रायल 18 अप्रैल से होंगे

Thu, 14 Apr 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Judo trials for sports hostel will be held from April 18
सहारनपुर। खेल निदेशालय लखनऊ द्वारा संचालित आवासीय खेल छात्रावासों में दाखिले के लिए जिला, मंडल एवं राज्य स्तरीय चयन ट्रायल होंगे। इसमें जिम्नास्टिक और तैराकी के लिए 12 वर्ष और अन्य खेलों के लिए 15 वर्ष तक की आयु के बालक और बालिका हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि जूडो के लिए बालक वर्ग में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल 18 अप्रैल, मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 26 अप्रैल तथा राज्य स्तरीय चयन ट्रायल एक और दो मई को होगा। जिला एवं मंडल स्तरीय चयन ट्रायल डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले इच्छुक बालक और बालिकाओं को दस रुपये नकद जमा कर किसी भी कार्य दिवस में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित कार्यालय से फॉर्म लेना होगा। वॉलीबाल एवं बास्केटबॉल खेल के लिए बालक की लंबाई 175 सेंटीमीटर तथा बालिका की लंबाई 160 सेंटीमीटर से कम नहीं होनी चाहिए। छात्रावासों में प्रवेश के लिए जिम्नास्टिक और तैराकी में अभ्यर्थी की आयु क्रमश: 12 और 15 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु के संबंध में अभ्यर्थियों को विद्यालय द्वारा प्रदत्त जन्मतिथि प्रमाण-पत्र स्कूल के प्रधानाचार्य से हस्ताक्षर कराकर देना होगा। अभ्यर्थी के माता या पिता द्वारा जन्मतिथि के संबंध में नोटरी शपथ पत्र 10 रुपये के शपथ पत्र पर बनवाकर ट्रायल के दौरान जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed