फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Journey to Ghazipur border with sloganeering

नारेबाजी के साथ गाजीपुर बॉर्डर के लिए कूच

Thu, 24 Jun 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Journey to Ghazipur border with sloganeering
नागल में किसानों के कूच के दौरान तैनात पुलिस बल - फोटो : SAHARANPUR
नागल (सहारनपुर)। नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन को तेज करने के लिए भाकियू ने ट्रैक्टर यात्रा शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को नागल से भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने इसका शुभारंभ किया। ट्रैक्टर ट्राली और अन्य निजी वाहनों से किसानों का जत्था गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर से ही किसान अपनी ट्रैक्टर ट्राली लेकर नागल में इकट्ठा हुए। यहां से करीब तीन बजे किसान गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि यह किसानों के सम्मान बचाने की लड़ाई है। इसके लिए चाहे अगले एक वर्ष तक आंदोलन चलाना पड़े। कहा कि देश का अन्नदाता आज अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए सड़क पर है, लेकिन सरकार सबका साथ सबका विकास की बात करके किसानों का मखौल उड़ाने का काम कर रही है। किसान करीब सात माह से कृषि कानून वापसी एवं एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार या उसका कोई प्रतिनिधि किसानों के बीच आने को तैयार नहीं है। आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार को किसान की ताकत का अहसास होगा। जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि 25 और 26 जून को भी जिले से बड़ी संख्या में किसान गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान अरुण राणा, आलोक कुमार, पृथ्वी सिंह, संदीप प्रधान, पप्पू, भूरा, भूपेंद्र त्यागी, पद्म सिंह, रघुवीर सिंह, अब्दुल हसीब, सतेंद्र सिंह, चौधरी नितिन, बृजपाल, कुशलपाल, इकराम, राव गुलफाम, सुखबीर, इरशाद, अनूप प्रधान, सोनू, विनोद खन्ना, राजू, मूसा, रामवीर सिंह, याकूब, वीरम सिंह, भगत सिंह, विजेंद्र और इकराम समेत काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस रही तैनात
भाकियू की ट्रैक्टर यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा। नागल में जिस स्थान से किसानों को ट्रैक्टर ट्राली लेकर रवाना होना था, वहां पर नागल थाना पुलिस तैनात रही। उच्चाधिकारी भी इसके बारे में जानकारी लेते रहे।

गाजीपुर बॉर्डर के लिए कूच किया
रामपुर मनिहारान। भाकियू के राष्ट्रीय आह्वान पर बृहस्पतिवार को काफी किसान ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए। इस मौके पर चौधरी जगपाल ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की परीक्षा ले रही है परंतु सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए कि किसान व जवान कभी झुका नहीं है। यदि किसान व जवान झुक गया तो देश के सामने गम्भीर संकट खड़ा हो जाएगा। गाजीपुर बॉर्डर जाने वालों में शेरपाल राणा, प्रदीप कुमार, तरशपाल, सुरेश आदि रहे।

नागल से ट्रैक्टर पर सवार होकर जाते किसान

नागल से ट्रैक्टर पर सवार होकर जाते किसान- फोटो : SAHARANPUR

नागल से गाजीपुर बार्डर के लिए कूच करते किसान

नागल से गाजीपुर बार्डर के लिए कूच करते किसान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed