फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   JNU student union president stirred on information about Shabirpur coming

जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष के शब्बीरपुर आने की सूचना पर हड़कंप

Mon, 29 May 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 29 May 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
JNU student union president stirred on information about Shabirpur coming
JNU, DELHI - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के बड़गांव में जवाहर लाल नेहरू विश्व विद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष के शब्बीरपुर गांव में पहुंचने की सूचना पर पुलिस हलके में अफरातफरी मच गई। पुलिस और प्रशासनिक अफसर दौड़े आैर दिन भर गांव में डटे रहे।
विज्ञापन


पूरा दिन गांव के सभी मार्गों पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया। बाहर से आने वाले हर वाहनों की तलाशी ली गई तथा विशेष सतर्कता को लेकर एसपी देहात और सीओ देवबंद गांव में ही कैंप किए रहे। समाचार लिखे जाने तक जेनएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष गांव नहीं पहुंच पाए थे। 
विज्ञापन


रविवार की सुबह दिल्ली जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष मोहित पांडेय के बड़गांव के गांव शब्बीरपुर में पहुंचने की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन फानन ने जिला प्रशासन ने गांव को एक बार फिर छावनी में तब्दील कर दिया और गांव पहुंचने वाले सभी मार्गों पर भारी फोर्स तैनात कर हर वाहन की चेकिंग कराई। 


 एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, सीओ देवबंद सिद्धार्थ भारी फोर्स के साथ शब्बीरपुर गांव में दिन भर पल पल की घटनाओं की जानकारी लेते रहे। शाम साढ़े पांच बजे तक जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष गांव नहीं पहुंच सके थे।

एसपी देहात विधा सागर मिश्र     का कहना है कि जिले में धारा 144 लगी हुई है किसी राजनीतिक व्यक्ति को अब गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed