फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   It is the duty of every Hindu to protect the cow: Nand Kishore

गोमाता की रक्षा करना प्रत्येक हिंदू का कर्तव्य : नंदकिशोर

Tue, 18 Nov 2025 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 18 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
It is the duty of every Hindu to protect the cow: Nand Kishore
गांव रणदेवा में सनातन चेतना सम्मेलन को संबोधित करते नन्द किशोर गुर्जर। स्रोत-वीडियोग्राफ
खेड़ा अफगान(सहारनपुर)। रणदेवा गांव में लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि प्रत्येक हिंदू का कर्तव्य है कि वह अपनी गोमाता की रक्षा करे। हिंदुओं को अब जागना होगा। हिंदू अपने बारे में गलत बातें सुनकर भी केवल चुप ही रहता है। उनके इस बयान का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

विधायक नंदकिशोर गुर्जर रविवार को रणदेवा गांव के प्यारे जी महाराज मंदिर में सनातन चेतना सम्मेलन कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सनातनियों को एकजुट होकर मौर्य जैसे लोगों को भी ठीक करना होगा। जो देवताओं का मजाक उड़ाता है। वीडियो में नंद किशोर गुर्जर कहते दिख रहे हैं कि गाय काटने वालों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए। जिससे उन्हें हमेशा के लिए सबक मिल सके। उन्होंने कहा कि इस समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर खतरा मंडरा रहा है। एक समुदाय के लोगों की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। कैराना में यदि हिंदू इकट्ठे होकर वोट देते तो आपका सांसद एक हिंदू ही होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed