फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Islamic religious gurus aware of vaccination

इस्लामिक धर्म गुरुओं को वैक्सीनेशन के लिए किया जागरूक

Fri, 28 May 2021 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Islamic religious gurus aware of vaccination
बेहट (सहारनपुर)। एसडीएम दीप्ति देव यादव ने बृहस्पतिवार को मिर्जापुर समेत क्षेत्र की मस्जिदों व मदरसों के मौलानाओं के साथ बैठक लेकर उन्हें कोरोना वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने अपील कि वे वैक्सीनेशन के लिए समाज में भी जागरूकता लाने का काम करें।
विज्ञापन

मिर्जापुर में ग्राम प्रधान मोहम्मद आरिफ के आवास पर आयोजित बैठक में एसडीएम दीप्ति देव ने मिर्जापुर के सभी मदरसों और मस्जिदों सहित ग्रामीण क्षेत्र के मौलाना तथा क्षेत्र के अन्य गण्यमान्य लोगों की बैठक की। इसमें उन्होंने अपील करते हुए कहा, कि कोरोना वैक्सीन लगवाना हमारे स्वास्थ्य की रक्षा के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाने के बाद कोविड संक्रमण की संभावना बहुत कम हो जाती है और यदि होता भी है, तो वह जान के लिए खतरनाक नहीं बन सकता। उन्होंने सभी से कहा, कि वह समाज में लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक वैक्सीन लगवाने में सहयोग करें। उनका कहना था, कि ऐसा करके वह समाज की सेवा करेंगे। एसडीएम का कहना था, कि सरकार हर स्तर पर कोविड-19 से लोगों की सुरक्षा के लिए काम कर रही है। वैक्सीन लगवाना भी इसी का एक हिस्सा है। उन्होंने सभी को तहसील कंट्रोल रूम व अपना मोबाइल नंबर भी नोट कराते हुए कहा, कि वह किसी भी समय इन फोन नंबर पर फोन करके सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed