फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Iron man Vallabhbhai Patel remembered

लौह पुरूष वल्लभाई पटेल को किया याद

Sat, 31 Oct 2020 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Iron man Vallabhbhai Patel remembered
सहारनपुर। लौह पुरुष व प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर श्रद्घासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को गुर्जर महासभा द्वारा देहरादून चौक सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। भाजपा नेता चौधरी राज सिंह माजरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नितिन चौधरी, युवा गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय महासचिव लोकेश गुर्जर ने कहा कि पटेल ने आजादी के बाद छोटी-छोटी रियासतों को एक कर अखंड भारतवर्ष का निर्माण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह, जिला प्रभारी प्रमोद सिरोही, प्रवक्ता दीपक चौधरी, हिमांशु, शिव, विकास सिंह, राजकुमार, विजेंद्र चौधरी, मुकेश, अभिषेक चौधरी, प्रदीप, अजय, अनुराग चौधरी, अमित मौजूद रहे।
उधर, हकीकतनगर में गन्ना भवन के निकट स्थित प्रदेश गन्ना संघ के पूर्व चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह के आवास पर हवन पूजन किया गया। तत्पश्चात देहरादून चौक स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों को अपनाकर समाज तरक्की करेगा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा द्वारा देहरादून चौक स्थित सरदार वल्लभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष राहुल चेहड़ी और राष्ट्रीय महामंत्री नीरज चौधरी ने युवाओं से अपील की कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को आत्मसात करें। इस दौरान प्रदेश सचिव सन्नी, सक्षम, प्रताप चौहान, अंकुश, रोहित, राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन में गुर्जर आर्मी द्वारा आयोजित सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विरेंद्र हिं गुर्जर व अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष ओमी पंवार ने कहा कि देश की आजादी के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधकर अखंड़ भारत का निर्माण किया। तत्पश्चात पदाधिकारियों ने हसनपुर चौक का नाम गुर्जर चौक करने की मांग की। इस दौरान राजपाल सिंह, संदीप गुर्जर, अंकुर, विक्रम सिंह, शोएब, तरूण चौधरी, जोनी कुमार, योगेश, बिजनेश प्रधान मौजूद रहे।

जेवी जैन कॉलेज में सरदार वल्लभ भाई पटेल की पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डाक्टर पूनम शर्मा व डाक्टर शुभ्रा चतुर्वेदी ने पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान ब्रजपाल, सर्वेश, रविकांत यादव, अनिल पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed