फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Insult of Gujjar society will not be tolerated: Chief

गुर्जर समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा: मुखिया

Sun, 04 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Insult of Gujjar society will not be tolerated: Chief
सहारनपुर। भाजपा नेता एवं पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में बसपा नेताओं ने नवीन खटाना के साथ जो किया, वह निंदनीय है। इससे गुर्जर समाज के भी मान सम्मान को ठेस पहुंचाई गई है, जो कतई बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

रविवार को मुखिया गुर्जर सहारनपुर में सेक्टर 99 कालोनी में बसपा के पूर्व नेता नवीन खटाना के कार्यालय पर पहुंचे। यहां उनका गुर्जर समाज के लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में मुखिया गुर्जर ने कहा कि नवीन खटाना अपनी माता शिमला देवी को चुनाव लड़ाने की काफी समय से तैयारी कर रहे थे। ऐन वक्त पर बसपा नेताओं ने इनके साथ धोखा किया और अनर्गल आरोप लगाए गए। मुखिया गुर्जर ने कहा कि मैं भी भाजपा में हूं, लेकिन पार्टी कोई हो, गुर्जर समाज के मान सम्मान के लिए साथ खड़ा रहूंगा।
विज्ञापन

वहीं, नवीन खटाना ने कहा कि बसपा नेताओं ने मान सम्मान, राजनीतिक और आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। कई समर्थकों ने कहा कि बसपा नेताओं को सबक सिखाएंगे और हर विधानसभा क्षेत्र में बसपा नेताओं के पुतले फूंकने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अखिल भारतीय वीर गुर्जर सभा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल गुर्जर, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अनूप गुर्जर, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राहुल चौधरी जंधेड़ा, नीरज नागर, संदीप प्रधान, लाखन गुर्जर, योगेश गुर्जर, ऋषिपाल, नितिन चौधरी, सुशील चौधरी, श्यामबीर, ब्रजपाल प्रधान, एडवोकेट प्रदीप वर्मा, शिवकुमार खटाना, अमित बहादरपुर, नीरज चौधरी, प्रवेश गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed