{"_id":"6327603d32d6373fed16c9c8","slug":"inspiration-of-navnirman-comes-from-lord-vishwakarma-saharanpur-news-mrt6058514126","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान विश्वकर्मा से मिलती है नवनिर्माण की प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान विश्वकर्मा से मिलती है नवनिर्माण की प्रेरणा
विज्ञापन

सहारनपुर, बेहट। कस्बे में भगवान विश्वकर्मा की जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा के द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया।
रविवार को शाकंभरी देवी रोड स्थित एक पैलेस में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक नरेश सैनी ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की कृपा बिना कोई भी व्यक्ति निर्माण कार्य में निपुण नहीं हो सकता। उनसे नवनिर्माण की प्रेरणा मिलती है। प्रकाशचंद धीमान ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा किसी एक समाज के नहीं बल्कि सर्व समाज के आराध्य हैं। सुखवीर धीमान ने कहा कि समाज को संगठित होकर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की आर्थिक मदद के लिए आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम को संजीव कर्णवाल उर्फ बॉबी, हर्ष धीमान, सतीश धीमान, बाबूराम धीमान आदि रहे। इस दौरान मुकेश राणा, सुभाष सैनी, ब्रह्मदत्त धीमान, राजेंद्र कुमार, डॉ. नरेंद्र धीमान, मनोज धीमान, बृजमोहन धीमान, आदेश धीमान, राजकुमार, सचिन, कृष्णपाल आदि शामिल रहे। संवाद