{"_id":"629a4966a2078b48d01c1a4d","slug":"inspector-and-soldiers-accused-of-assault-saharanpur-news-mrt59141303","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा और सिपाहियों पर मारपीट का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा और सिपाहियों पर मारपीट का आरोप, हंगामा
विज्ञापन
पुलिस लाइन में बेहोश युवती
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। एक युवती के परिजनों ने दरोगा और सिपाहियों पर मारपीट करने का आरोप लगाते पुलिस लाइन में हंगामा किया। पुलिस के डर की वजह से युवती बेहोश हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि बड़गांव थाने के दरोगा और सिपाहियों ने युवती के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की है।
थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव मुन्नाबड़ी निवासी आबिद ने बताया कि उनके घर के सामने सड़क बनाई जा रही है। सड़क पर पानी की रुकावट के लिए उनके घर की तरफ लोहे का चैनल लगा है। चैनल को हटाने पर सड़क का पानी उनके घर में घुस जाता है। कुछ लोग इस चैनल को हटवाना चाहते हैं, जिसका वह विरोध कर रहे हैं। इसकी शिकायत उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार से की थी। दोनों अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। अधिकारियों ने कहा था कि जब तक विवाद नहीं निपटेगा, तब तक सड़क का निर्माण नहीं होगा। आबिद का आरोप है कि बृहस्पतिवार को वह घर से बाहर गया हुआ था। घर पर 20 वर्षीय पुत्री शमा अकेली थी। आरोप है कि थाना बड़गांव से एक दरोगा पांच सिपाहियों के साथ उनके घर आया, जिन्होंने सड़क से लोहे का चैनल हटाने की बात कही। शमा ने विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की।
इसी मामले में आबिद अपनी पुत्री को लेकर शुक्रवार को एसएसपी से शिकायत करने पुलिस लाइन पहुंचा, लेकिन पुलिस को देखकर युवती इतनी दहशत में आ गई कि वह बेहोश हो गई। परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। शमा को तुरंत जिला अस्पताल में उपचार दिलाया गया। एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। इसमें अगर कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
महिला पुलिसकर्मी नहीं थी साथ
आबिद का आरोप है कि जब उनके घर दरोगा और पांच सिपाही आए तो महिला पुलिसकर्मियों को लेकर नहीं आए। पुलिसकर्मियों ने पुत्री के साथ बुरी तरह मारपीट की।