फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Informed women about safety, respect and independence

महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की जानकारी दी

Fri, 13 Nov 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Informed women about safety, respect and independence
सहारनपुर। मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन अभियान के तहत शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित रजिस्ट्री परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला शक्ति केंद्र व जिला बाल संरक्षण इकाई सहारनपुर द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जिला चिकित्सालय परिसर में सखी-वन स्टाप सेंटर चल रहा है। कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम, पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों, घरेलू हिंसा से बचाव, महिलाओं/बालिकाओं से छेड़छाड़ की घटनाओं पर चुप्पी तोड़ो अब तो बोलो विषय के बारे में बताते हुए महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना की भी जानकारी दी। बताया कि मिशन शक्ति के तहत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सभी प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों में घरेलू हिंसा पर ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई हैं। अन्य विभागों में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed