फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   India's victory and glory in Falgun

Saharanpur News: भारत की जीत पर फाल्गुन में मनी दिवाली, जमकर झूमे फैंस

Mon, 10 Mar 2025 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 10 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
India's victory and glory in Falgun
फाइनल में भारत की जीत के बाद जश्न मनाते लोग।
सहारनपुर। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के लिए क्रिकेट प्रेमियों में जमकर दीवानगी रही। मैच के शुरू होते ही क्रिकेट प्रेमी टीवी स्क्रीन से चिपक गए। भारत के टॉस हारने पर दर्शक उदास जरूर हुए। भारतीय टीम के चैंपियंश ट्रॉफी जीतते ही क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह की लहर दौड़ गई। लोगों ने होली और दिवाली एक साथ मनाई। आसमान में जमकर आतिशबाजी हुई। लोगों ने एक-दूसरे रंग लगाकर जीत की बधाई दी।
विज्ञापन

रविवार को दुबई में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में जीत के लिए मंदिरों और घरों में लोगों ने प्रार्थना की। महानगर के रामलीला मैदान में प्रशंसकों ने बड़ी स्क्रीन पर मैच का लुत्फ उठाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 251 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने ठोस शुरुआत की। भारत की टीम ने 17 ओवरों में बिना विकेट खोए 100 रन का आंकड़ा पार किया। इसके बाद भारत के जल्दी-जल्दी गिल और कोहली का विकेट गंवाने पर दर्शकों में निराशा जरूर हुई। लेकिन जैसे ही जडेजा ने विजयी चौका लगाया। वैसे ही क्रिकेट प्रेमियों में जोश और उमंग की लहर दौड़ गई। लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर एकदूसरे को जीत की बधाई दी। घंटाघर पर लोगों ने एकत्रित होकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन

- विशाल कुमार निवासी रामनगर ने भारतीय टीम की जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि भारतीय ने पहले बॉलिंग में बेहतरीन प्रदर्शन किया। बाद में बैटिंग में बल्लेबाजों ने कमाल की बैटिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शिवम निवासी गोविंद नगर ने कहा कि भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड से चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हार का बदला ले लिया है। टी-20 वर्ल्ड कप के बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीतना काफी सुखद है।

- रोहित फुटेला निवासी आवास विकास ने बताया कि भारतीय टीम अजेय है। भारतीय टीम ने हर क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम आगे सभी खिताब अपने नाम करेगी।


- लक्ष्य निवासी कोर्ट रोड ने कहा कि भारतीय टीम की जीत बेहद खास है। भारतीय टीम ने उम्दा प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम लाजवाब है।

-अक्षय गुलाटी निवासी गुरूद्वारा रोड ने कहा कि भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर प्रशंसकों को होली और दीपावली एक साथ खेलने का मौका दिया है।

फाइनल में भारत की जीत के बाद जश्न मनाते लोग।

फाइनल में भारत की जीत के बाद जश्न मनाते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed