{"_id":"6570bffa6fa9836d2b0ffd97","slug":"india-has-the-biggest-spiritual-power-in-the-world-kamal-nath-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-14249-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व में सबसे बड़ी भारत की है आध्यात्मिक शक्ति : कमलनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व में सबसे बड़ी भारत की है आध्यात्मिक शक्ति : कमलनाथ
Thu, 07 Dec 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सास कुंतीपाल की श्रद्धांजलि सभा हुई, जिसमें पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सास कुंतीपाल को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें उनको याद किया। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी भारत की आध्यात्मिक शक्ति है, जो हमें जोड़कर रखती है।
बुधवार की दोपहर हुई श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने कुंतीपाल को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब 1991 में केंद्र सरकार में मंत्री बने थे। तब उनकी सास कुंतीपाल से उनको काफी कुछ सीखने को मिला। मैं इसे शोकसभा नहीं कहूंगा, बल्कि प्रेम सभा कहूंगा। कुंतीपाल के प्रेम की वजह से आज हम सब उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना के लिए एकत्र हुए हैं। उनके सिद्धांतों और कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। पोते राहुल लखनपाल शर्मा ने दादी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा किए कार्यों की जानकारी दी। प्रदेश सरकार में मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राज्यमंत्री बृजेश सिंह, विधायक राजीव गुंबर, मुकेश चौधरी, महापौर अजय कुमार, भाजपा नेता सुभाष शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
यह भी पहुंचे
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, विधायक कीरत सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, पूर्व विधायक इमरान, मसूद अख्तर, जगपाल सिंह, मनोज चौधरी, संजय गर्ग, नरेश सैनी, राकेश जैन, नरेश धनगर, अतुल फंदपुरी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री सहित कई मंत्रियों भेजे शोक संदेश
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं और केंद्र व सरकार के कई मंत्रियों ने शोक संदेश भेजकर कुंतीपाल के निधन पर दुख जताया।