फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inauguration of Gaushala with capacity of 120 cows in Nawada Bhajdu

Saharanpur News: नवादा भजडू में 120 गोवंश की क्षमता वाली गोशाला का शुभारंभ

Sat, 04 Feb 2023 11:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 04 Feb 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of Gaushala with capacity of 120 cows in Nawada Bhajdu
गांव नवादा भजडू में गोआश्रय स्थल का उदघाटन करते विधायक देवेन्द्र निम व डीएम अखिलेश सिंह
रामपुर मनिहारान। रामपुर मनिहारान ब्लाक के गांव नवादा भजडू में निराश्रित छुट्टा गोवंश के संरक्षण के लिए नवनिर्मित अस्थायी गोआश्रय स्थल का भाजपा विधायक देवेंद्र निम व जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने फीता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रामपुर मनिहारान विधानसभा से भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने गायों की पूजा अर्चना की। विधायक देवेंद्र निम ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने पालतू गोवंशों को छुट्टा न छोड़ें। इस सामाजिक बुराई को समाज में जड़ से खत्म करने का काम करें। नवादा भजडू में एक अच्छे गोआश्रय स्थल के निर्माण के लिए विधायक देवेंद्र निम ने जिला प्रशासन व पशुपालन विभाग का धन्यवाद किया। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि इस गोआश्रय स्थल में शासन के निर्देशों के क्रम में क्षे़त्र के निराश्रित गोवंशों को रखा जाएगा। इसकी श्रमता 120 गोवंश को रखने की है। इसके आसपास के चरागाहों की भूमि पर चारा उगाकर संरक्षित गाेवंशों को उपलब्ध कराया जाएगा। गोआश्रय स्थल को आत्मनिर्भर बनाये रखने के लिए गोबर से वर्मी कम्पोस्ट व अन्य उत्पाद बनाये जाएंगे तथा गोमूत्र से भी फिनाइल आदि का निर्माण किया जायेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सक्सेना, एसडीएम संगीता राघव, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा, बीडीओ केपी श्रीवास्तव, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संजय चतुर्वेदी, प्रधान ममता रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed