{"_id":"5818e2514f1c1b5e38436963","slug":"in-the-winger-accident-death-toll-was-six","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंगर हादसे में मरने वालों की संख्या छह हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंगर हादसे में मरने वालों की संख्या छह हुई
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर
Updated Wed, 02 Nov 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
दून हाईवे पर खाई में गिरने के बाद क्षतिग्रस्त हुई विंगर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून हाईवे पर शिवालिक पहाड़ियों के बीच सोमवार की शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई। मृतकों में पिता-पुत्र भी शामिल है। वहीं, मृतकों में एक महिला और पुरुष की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी। थाना पुलिस ने रियासत अली की तहरीर पर विंगर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बता दें कि छुटमलपुर-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे मोंहड़ से दो किमी ऊपर शिवालिक पहाड़ियों में मोड़ पर तेज रफ्तार विंगर का चालक नियंत्रण खो बैठा था और वाहन सवारियों सहित 70 फीट गहरी खाई में जा गिरा था। गाड़ी नीचे गिरने से पहले चालक सुरक्षित कूदकर फरार हो गया था।
हादसे में एक बच्चे और एक महिला सहित पांच की मौत तभी हो गई थी, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें से संदीप पुत्र नाहर सिंह निवासी गणेशपुर बिहारीगढ़ की मौत जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह हो गई। हादसे के तुरंत बाद मरे पांच लोगों में से तीन की ही शिनाख्त हो सकी है।
विज्ञापन
इनमें संतोष कुमार पुत्र पत्ती सिंह टिहरी, उसका 11 वर्षीय बेटा महाजन और भागूवाला निवासी मेहरबान पुत्र अख्तर शामिल है, जबकि एक महिला और पुरुष की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। इनके शव शिनाख्त के लिए देहरादून अस्पताल में रखे है।
एसओ बिहारीगढ़ पीयूष दीक्षित ने बताया कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। निर्धारित 72 घंटे के बाद इन शवों का पीएम कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि हादसे में सुरक्षित बचे रियासत अली निवासी मक्काबांस थाना गागलहेड़ी की तहरीर पर विंगर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।