फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In the encounter, a reward of 20 thousand rupees injured due to bullet shooting

पुलिस मुठभेड़ में बीस हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल

Mon, 08 Jun 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
In the encounter, a reward of 20 thousand rupees injured due to bullet shooting
सहारनपुर: तीतरो में मुठभेड़ के बाद अस्पताल में भरती बदमाश चैंपियन उर्फ अजय - फोटो : SAHARANPUR
तीतरो (सहारनपुर)। कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम की संयुक्त चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों से हुई मुठभेड़ में 20 हजार रुपये का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसका दूसरा साथी भाग निकला। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शनिवार की रात में करीब साढ़े 11 बजे तीतरो कोतवाल सतेंद्र राय की अगुवाई में पुलिस और स्वॉट टीम सालियर तिराहे पर ब्राइम होम स्कूल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रजबहे की तरफ से आए बाइक सवार दो युवकों को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों तेजी से गंगोह रोड की तरफ अपनी बाइक दौड़ा दी। सतेंद्र राय ने बताया पुलिस टीम ने पीछा किया तो बाइक सवार बदमाशों ने फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की बीस हजार का इनामी बदमाश चैंपियन उर्फ अजय पुत्र अय्यूब निवासी लेहरा थाना हयातनगर जनपद संभल गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका दूसरा साथी भाग गया।
विज्ञापन

मुठभेड़ की सूचना मिलने पर एसपी देहात विद्यासागर मिश्र और सीओ अजय शर्मा भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायल बदमाश चैंपियन को सहारनपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि बदमाशों से मुठभेड़ में मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। पकड़ा गया बदमाश देवबंद कोतवाली से वांछित चल रहा था। उस पर एसएसपी दिनेश कुमार ने बीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया । दोनों बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। मुठभेड़ करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी के साथ मुबारिक हसन, एसआई हरिओम, मुकेश दिनकर, कांस्टेबल कमल कौशिक, प्रदीप आदि शामिल रहे।

सहारनपुर:  तीतरो में मुठभेड़ के दौरान फरार बदमाश की तलाश करती पुलिस

सहारनपुर: तीतरो में मुठभेड़ के दौरान फरार बदमाश की तलाश करती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed