{"_id":"606b54bc8ebc3ec8be556764","slug":"in-spite-of-paying-taxes-basic-amenities-are-not-available-in-chaudhary-vihar-saharanpur-news-mrt533166465","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स चुकाने के बावजूद चौधरी विहार में बुनियादी सुविधाएं नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स चुकाने के बावजूद चौधरी विहार में बुनियादी सुविधाएं नहीं
विज्ञापन
चौधरी विहार की जर्जर सड़क।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम के वार्ड संख्या आठ में शामिल बेहट रोड से सटी चौधरी विहार कॉलोनी के लोग टैैक्स चुकाने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं से महरूम हैं। 25 साल पुरानी इस कॉलोनी में जन समस्याओं को जानने के लिए अमर उजाला की टीम सोमवार को कॉलोनी में पहुंची। कॉलोनी में जर्जर सड़कें, नालियां नहीं होने से जगह-जगह जलभराव और गंदगी के ढेर लगे नजर आए। क्षेत्रवासी नगर निगम पर कॉलोनी की अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं। पेश है कॉलोनी की बदहाली को बयां करती रिपोर्ट...
15 दिन में आते हैं सफाईकर्मी
कॉलोनी में जगह-जगह गंदगी के ढेर नजर आए। नालियों में कचरा भरा हुआ है। खाली प्लॉट कूड़ाघर बने हुए हैं। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि सफाईकर्मी 15 दिन में एक बार आते हैं। इसके अलावा अभी तक एंटी लार्वा का छिड़काव तक नहीं हुआ है। आज तक फॉगिंग भी कॉलोनी के भीतर नहीं हुई है।
स्ट्रीट लाइट नहीं
चौधरी विहार से सटी एक अन्य कॉलोनी में मुश्किल से 20 फीसदी मकान बने हैं, मगर वहां हर खंभे पर स्ट्रीट लाइट निगम ने लगाई है। मगर चौधरी विहार में 99 फीसदी आबादी बसने के बावजूद ज्यादातर गलियों में स्ट्रीट लाइट नहीं है। रात में राहगीरों को परेशानी रहती है।
विज्ञापन
नाली और सड़क बदहाल
बेहट रोड से कॉलोनी में चार गलियां जाती हैं, जिन पर ईंटों का पुराना खड़ंजा बिछा है, जो पूरी तरह जर्जर हो चुका है। कॉलोनी के बीच की तमाम गलियों की सड़क टूटी है। नालियां हैं तो बेहद पुरानी हैं, जो कचरा भरने की वजह से खत्म हो चुकी हैं। कई गलियों में नाली नहीं होने से कीचड़ और जलभराव है।
कॉलोनीवासियों की बात
-चौधरी जुल्फान अहमद ने निगम अधिकारियों पर क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि वह कई बार अधिकारियों को लिखित शिकायत कर चुके हैं, मगर सुनवाई नहीं हो रही है।
- गय्यूर अली खान का आरोप है कि निगम ने कुछ माह पहले एक नाला बनवाया है, मगर वह सड़क के उस साइड बनाया है, जिस साइड आबादी नहीं है। आबादी के क्षेत्र में कच्चा नाला होने की वजह से गंदगी और जलभराव है।
-मकसूद अली खान का कहना है कि गंदगी और जलभराव की वजह से हर साल कॉलोनी में डेंगू और मलेरिया फैलता है। इसके बावजूद निगम कॉलोनी में सफाई और विकास पर ध्यान नहीं दे रहा है।
-शाहनवाज खान का आरोप है कि निगम आसपास की सभी कॉलोनियों में कार्य करा रहा है, मगर उनकी कॉलोनी की लगातार अनदेखी हो रही है। टूटी सड़कों पर गिरकर बच्चे चोटिल हो रहे हैं।
सभी वार्डों में कार्य कराए जा रहे हैं। वार्ड आठ में भी नाला और सड़कें बनाई जा रही हैं। यदि चौधरी विहार में समस्या है तो अधिकारियों को कॉलोनी में भेजकर कॉलोनी का सर्वे कराया जाएगा और समस्याओं को दूर कराया जाएगा।
ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।

नाला नहीं होने से हुआ जलभराव।- फोटो : SAHARANPUR

सफाई व्यवस्था की पोल खोलती नाली में पड़ा कचरा।- फोटो : SAHARANPUR