{"_id":"5f4008e38ebc3e3cb85a815e","slug":"in-his-poetry-he-is-alive-who-says-relief-saharanpur-news-mrt497327089","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी शायरी में तो वह जिंदा हैं, कौन कहता है मर गए राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी शायरी में तो वह जिंदा हैं, कौन कहता है मर गए राहत
महशूर शायर राहत इंदौरी की याद में मोहल्ला छत्ताजंबूदास में आयोजित मुशायरे में विचार रखते शायर।
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
सहारनपुर। प्रसिद्ध शायर राहत इंदौरी की याद में अलविदा राहत इंदौरी श्रद्घांजलि सभा और मुशायरे का आयोजन किया गया, जिसमें राहत इंदौरी को श्रद्घांजलि देते हुए शायरों अपने कलाम पेश किए।
विज्ञापन
मोहल्ला छत्ता जंबूदास स्थित सभागार में अंजुमन तरक्की उर्दू संस्था के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके संयोजक उर्दू तालिमी बोर्ड में महासचिव दानिश सिद्दीकी रहे। उन्होंने कहा कि लोगों के दिलों में राहत इंदौरी आज भी जिंदा है। उन्होंने राजनीतिक, देेश के घटनाक्रम, मोहब्बत, तल्खी सहित तमाम पहलुओं को अपनी रचनाओं में पेश किया है। कार्यक्रम अध्यक्ष सज्जाद हुसैन एडवोकेट ने शमा रोशन करते हुए कहा कि राहत साहब में वो हुनर था कि वह हर उम्र के लोगों को अपना बना लेते थे। इसके पश्चात मुशायरे का आगाज आबिद हसन वफा सहारनपुर ने नात-ए-पाक से किया। उन्होंने कहा कि हल भी हो जाएंगे सब मसले आ जाइये, फात्मा जेहरा की चादर के तले। मंसूर राना ने पढ़ा कि सुखनवर तो हजारों हैं अदब की भीड़ में राना, मगर राहत के जैसा कोई हो नहीं सकता। बरकत ने कहा कि वो जिंदगी मिली है ना हरगिज मरेंगे अब, मुल्के अदम में शायरी राहत करेंगे अब। सूफियान फलाही ने कहा कि यह दुआ है कब्र में तुझे राहत नसीब हो राहत। अब्दुल वहाब ने कहा अपनी शायरी में तो वह जिंदा हैं, कौन कहता है मर गए राहत। तत्पश्चात अंजुम सिद्दीकी, राफे सिद्दीकी, हकीम इमरान, नवेद उल हक सिद्दीकी, राव रमीज ने दुआएं मगफिरत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।