फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Imran Masood bound in a bond of five lakhs

Saharanpur News: इमरान मसूद पांच लाख के मुचलके में पाबंद

Sun, 23 Apr 2023 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Imran Masood bound in a bond of five lakhs
बसपा नेता इमरान मसूद
- पुलिस प्रशासन ने निकाय चुनाव के चलते की निरोधात्मक कार्रवाई
विज्ञापन


- नगर मजिस्ट्रेट ने 24 अप्रैल को अपने न्यायालय में तलब किया
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। निकाय चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूर्व विधायक बसपा नेता इमरान मसूद को पांच लाख रुपये के मुचलके में पाबंद किया है। उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। कुतुबशेर पुलिस की चालानी रिपोर्ट पर नगर मजिस्ट्रेट ने उन्हें पांच लाख रुपये की धनराशि में मुचलका पाबंद कर 24 अप्रैल को अपने न्यायालय में तलब किया है।
पूर्व विधायक इमरान मसूद की भाभी खतीजा मसूद पत्नी शादान मसूद बसपा के टिकट पर नगर निगम महापौर के पद का चुनाव लड़ रही है। कुतुबशेर थाना पुलिस ने इमरान मसूद के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालानी रिपोर्ट नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय में दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पूर्व विधायक इमरान मसूद पर पहले भी कई मामला दर्ज है। पूर्व में वे चुनाव में विवादित ब्यान दे चुके है। उनके परिवार की खतीजा मसूद महापौर पद पर बसपा की प्रत्याशी है। ऐसे में निकाय चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्व विधायक को व्यक्तिगत बंधपत्र में पाबंद किया जाना जरूरी है। इस चालानी रिपोर्ट पर नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय ने इमरान मसूद के अलावा संदीप निवासी इस्माइलपुर, प्रमोद निवासी बनीखेड़ा, उकराम निवासी बीतिया, मकसूद अख्तर निवासी गत्ता मिल कालोनी और गुलफाम अंसारी को पांच-पांच लाख रुपये के मुचलके में पाबंद किया है।
विज्ञापन

वर्जन
--थाना कुतुबशेर पुलिस की चालानी रिपोर्ट पर इमरान मसूद समेत छह लोगों को पांच-पांच लाख रुपये में मुचलका पाबंद किया है। सभी को 24 अप्रैल को न्यायालय में तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गजेंद्र कुमार नगर मजिस्ट्रेट


--------------------------




भू माफिया और हिस्ट्रीशीटर भी पाबंद किए

सहारनपुर। निकाय चुनाव के चलते पुलिस ने सूचीबद्ध भूमाफिया और हिस्ट्रीशीटर भी मुचलका पाबंद किए है।
पुलिस के अनुसार भू माफिया विनोद शर्मा, शातिर सन्नी चीडा, 2014 के दंगे के आरोपी कमेला काॅलोनी निवासी हिस्ट्रीशीटर मोहर्रम अली, हिस्ट्रीशीटर अखलाक साबरी, वसंत विहार निवासी हिस्ट्रीशीटर दिनेेश शर्मा, हकीकत नगर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख घनश्याम, गोविंद नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर दीपक, शिव विहार निवासी शौर्य ठाकुर
को पांच-पांच लाख रुपये के मुचलके में पाबंद किया है। इनके अलावा गोविंदनगर निवासी भाजपा नेता जसवीर मोघा, रामनगर निवासी अमित, पठानपुरा निवासी सपा नेता नदीम, रेलवे रोड निवासी साहिल मेहरा, रामनगर पठानपुरा निवासी सत्यम, गोविंद नगर निवासी हन्नी मारवाह, अजय कक्कड़, सन्नी पंजाबी को 50-50 हजार रुपये के मुचलकों में पाबंद किया गया है। पुलिस अभी तक करीब 25 हजार लोगों को मुचलका पाबंद करा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed