{"_id":"637bbc00429d8c3a763fde9a","slug":"improvement-in-the-educational-details-of-the-students-is-possible-only-till-28th-november-saharanpur-news-mrt6146165134","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण में 28 नवंबर तक ही सुधार संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण में 28 नवंबर तक ही सुधार संभव
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रधानाचार्यों द्वारा अपलोड किए गए दसवीं और 12वीं के परीक्षार्थियों के त्रुटि पूर्ण शैक्षिक विवरण 28 नवंबर तक सुधारे जा सकते हैं। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर लिंक क्रियाशील कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए गए हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2023 की दसवीं और 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए संस्थागत एवं व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन पंजीकरण किए गए हैं। ऑनलाइन अपलोड किए गए शैक्षिक विवरणों में जैसे चयनित विषयों, उनके सैक्स (मेल या फिमेल) कोड, दिव्यांगता के कोड, नाम, माता और पिता के नाम की स्पेलिंग, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, फोटो आदि में त्रुटि के कारण संबंधित विद्यार्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में परिषद ने त्रुटि सुधार के लिए वेबसाइट पर लिंक क्रियाशील किया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने बताया कि प्रधानाचार्यों को इस संबंध में पत्र भेज दिया है। जिसमें बताया गया कि वर्ष 2023 की परीक्षा के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरणों की विद्यालयीय अभिलेखानुसार तत्काल गहन जांच कर लें और उसके अनुसार यदि उसमें कोई त्रुटि पाई जाती है तो उसको 28 नवंबर तक जरूर सुधार कर लें। इसके बाद कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। इसके बाद भी यदि किसी परीक्षार्थी के विवरणों में कोई त्रुटि अवशेष रह जाती है, तो उसके लिए संबंधित प्रधानाचार्य सीधे तौर पर जिम्मेदार माना जाएगा।