{"_id":"5e025cb28ebc3e87fa54e49f","slug":"illegal-mining-taking-place-in-the-area-police-is-doing-mine-saharanpur-news-mrt4604082128","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, पुलिस कर रही खानापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, पुलिस कर रही खानापूर्ति
विज्ञापन
साढौली कदीम (सहारनपुर) खनन माफिया क्षेत्र में अवैध रुप से खुलेआम यमुना नदी से रेत का खनन कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों के अनुसार पुलिस कभी-कभी एक दो वाहनों को पकड़ने का दावा करती है। जबकि नियमित रुप से भारी संख्या में अवैध खनन के वाहनों को निकाला जा रहा है।
विकास खंड साढौली कदीम के अंतर्गत अवैध खनन का कारोबार खुलेआम चल रहा है। यमुना नदी के किनारे नुनयारी, धौलरा, नानौली एवं बरथा घाटों से प्रतिदिन रात में अवैध रूप से रेत का खनन कर वाहनों से निकाला जा रहा है। सूत्रों के अनुसार अवैध खनन को लेकर यमुना के घाटों के आसपास पुलिस वसूली करती भी देखी जा सकती है। कभी कभी पुलिस खनन के वाहनों की अन्य अधिकारियों द्वारा निगरानी के चलते एक दो वाहन पकड़ने के दावे करती है।
क्षेत्रीय ग्रामीणों ने कहा अवैध खनन को पूर्णत बंद किया जाना चाहिए। नानौली निवासी ईश्वर पाल व बिरम पाल ने बताया अवैध तरीके से रेत खनन से लगातार गांवों के रास्ते खराब हो रहे हैं। अवैध खनन बंद कराने को लेकर वे कई बार प्रशासन से गुहार भी लगा चुके हैं। एक वाहन चालक ने बताया कि वे वाहन से खनन करने के लिए पुलिस को एंट्री के नाम पर मोटी रकम नियमित देते हैं। तब जाकर उनके वाहन खनन कार्य कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
दूसरी तरफ कोतवाली बेहट के प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि थाना पुलिस यमुना नदी से अवैध रेत खनन पर लगातार छापे कर कार्रवाई रही है। एंट्री के नाम पर किसी भी वाहन से कोई पैसा नहीं लिया जाता है। जिन वाहनों के खनन संबंधी कागजात सहीं पाये जाते हैं। उन्हें छोड़ दिया जाता है।