फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If you waste water then how will the future be settled

करते रहे जल बर्बाद तो भविष्य कैसे होगा आबाद

Fri, 17 Jul 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
If you waste water then how will the future be settled
सहारनपुर के किशनपुरा में वाहनो की घुलाई के दौरान व्यर्थ बहता पानी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जल के बिना जीवन संभव नहीं है। इन दिनों भूगर्भ जल सप्ताह चल रहा है, जिसमें जल को बचाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है, लेकिन जनपद में रोजाना हजारों लीटर पानी कहीं वाहनों की धुलाई तो कहीं पशुओं के स्नान में बर्बाद कर दिया जाता है। कई जगहों पर खुली टंकियों से शुद्ध पेयजल बहता हुआ दिख जाता है।
विज्ञापन

जिले के 11 विकासखंडों और शहरी क्षेत्र में बीते चार वर्षों में भूगर्भ जल स्तर दस से 17 मीटर तक नीचे गया है। सरकारी आंकड़े इसके गवाह है। पानी का अंधाधुंध दोहन की वजह से स्थिति गंभीर बनती जा रही है। पिछले कई दिनों से रेलवे कॉलोनी में पाइप लाइन फटी हुई थी, दो सप्ताह से हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया। भूगर्भ जल सप्ताह शुरू हुआ तो बृहस्पतिवार को ही पाइप लाइन को ठीक कराया। इसी तरह शहर और देहात क्षेत्रों में सरकारी टंकियों से पानी बहता दिख जाता है। इसके अलावा रोजाना पशुओं के स्नान भी अत्यधिक जल का दोहन होता है। यही हालात रहे तो भविष्य में एक-एक बूंद पानी को तरसना पड़ सकता है।
विज्ञापन

अवैध रूप से भी चल रहे धुलाई सेंटर
सहारनपुर। महानगर सहित जनपद में 170 से अधिक वाहनों के धुलाई सेंटर है। शहर सहित विकासखंड बलियाखेड़ी, पुवांरका, मुजफ्फराबाद, साढ़ौली कदीम, सरसावा, नकुड़, गंगोह, नानौता, रामपुर मनिहारान, देवबंद, नागल में धुलाई सेंटर चल रहे हैं। इसके अलावा अवैैध रूप से चल रहे धुलाई सेंटरों पर पानी की बर्बादी होती देेखी जा सकती है। इसको लेकर चार माह पूर्व केंद्रीय जल संसाधन सचिव ने सहारनपुर मंडल स्तर के अधिकारियों की बैठक में चिंता जाहिर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को भी समझनी होगी जिम्मेदारी: जाफर
सहारनपुर। भूगर्भ जल विभाग के अवर अभियंता जाफर अली ने बताया कि जनपद में भू-गर्भ जल स्तर चार सालों 17 मीटर तक नीचे गया है। जल के अंधाधुंध दोहन को रोकने लेकर कड़े कदम उठाए जाएंगे। जल की बर्बादी नहीं होने दी जाएगी। इसको लेकर शासन की गाइडलाइन के अनुसार कार्रवाई भी होगी। नागरिकों भी जल बचाने के प्रति सजग होना पड़ेगा। तभी स्थिति में सुधार हो सकेगा।

सहारनपुर के किशनपुरा में वाहनो की घुलाई के  दौरान व्यर्थ बहता पानी

सहारनपुर के किशनपुरा में वाहनो की घुलाई के दौरान व्यर्थ बहता पानी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed